Esha Deol Gives Tour Of Hema Malini Bungalow: मुंबई में कई सितारों के आलीशान घर चर्चा में रहते हैं, लेकिन हेमा मालिनी का घर हमेशा से लोगों के लिए खास रहा है. शाहरुख खान के ‘मन्नत’ और सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स की तरह लोग इस बंगले को भी सिर्फ “हेमा मालिनी का घर” कहकर पहचानते थे. अब पहली बार ईशा देओल ने 54 साल पुराने घर के अंदर की झलक दिखाई है.
Hema Malini Bungalow Called ‘Advitiya’: क्यों रखा गया बंगले का नाम ‘अद्वितीय’?
कर्ली टेल्स के साथ हाल ही में एक यूटयूब वीडियो में, ईशा देओल ने बताया कि इतने सालों तक इस बंगले का कोई आधिकारिक नाम नहीं था. लोग इसे सिर्फ हेमा मालिनी का घर ही कहते थे. कुछ समय पहले आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने इस घर का नाम ‘अद्वितीय’ रखा. संस्कृत में इसका मतलब होता है – “अनोखा” या “रहस्यमयी.” ईशा के मुताबिक, यह नाम इस घर की पहचान को पूरी तरह दर्शाता है क्योंकि यहां कला, आध्यात्म, परिवार और कई पीढ़ियों की यादें एक साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने यह भी बताया कि हेमा मालिनी जब मुंबई आई थीं, तभी से इसी घर में रह रही हैं.

घर के हर कोने में दिखती है डांस की झलक
हेमा मालिनी हिंदुस्तानीय शास्त्रीय नृत्य से बेहद जुड़ी रही हैं और इसका असर उनके घर में भी साफ दिखाई देता है. घर के अंदर जाते ही करते ही डांस मुद्राओं वाली कांस्य मूर्तियां नजर आती हैं. वहीं लिविंग रूम को एक प्रोफेशनल डांस रिहर्सल स्पेस की तरह डिजाइन किया गया है. ईशा ने बताया कि यहां करीब 30 डांसर्स एक साथ प्रैक्टिस कर सकते हैं. उनकी मां आज भी यहां रिहर्सल करती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि डांस हॉल में जूते पहनकर जाना मना है क्योंकि यह कला के सम्मान से जुड़ा नियम है.


Two Separate Kitchens Inside House: एक घर में हैं दो अलग किचन
ईशा ने कहा कि हेमा मालिनी सख्त शाकाहारी हैं, इसलिए उनका अपना अलग किचन है जहां कोई दूसरा खाना नहीं बनता. वहीं बाकी परिवार के लिए अलग किचन है, जहां नॉन-वेज खाना तैयार किया जाता है.

Dharmendra And Hema Malini Love Story: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी की झलक
घर का सबसे खास हिस्सा वह बैठने वाली जगह है, जहां धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की तस्वीरों वाले कुशन रखे गए हैं. ईशा के मुताबिक, इस घर ने उनके माता-पिता की शानदार फिल्मी यात्रा और खूबसूरत प्रेम कहानी दोनों को करीब से देखा है.


यह भी पढ़ें- मेरी जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी है… धर्मेंद्र की बेटी ने बयां किया दिल का दर्द, बोलीं- पहले भी मेरे रिश्ते रहे हैं…
यह भी पढ़ें- पति धर्मेंद्र को याद कर छलका हेमा मालिनी का दर्द, बोलीं- नहीं जानती आगे कैसे संभालूंगी खुद को
The post 54 साल पुराना घर, क्यों दो अलग-अलग किचन… कैसा है हेमा मालिनी का ड्रीम होम? appeared first on Naya Vichar.

