Hot News

58 साल के अक्षय कुमार की फिटनेस देख लोग रह जाते हैं हैरान, जानिए उनका सीक्रेट

Akshay Kumar Fitness: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिटनेस के लिए काफी मशहूर हैं. 58 साल की उम्र में भी उनकी फुर्ती और ऊर्जा लोगों को हैरान कर देती है. कई लोग सोचते हैं कि उनकी फिटनेस का राज घंटों जिम में पसीना बहाना होगा, लेकिन ऐसा नहीं है. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक पुराने इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपनी फिटनेस को लेकर कई बातें बताईं थी.

जिम से ज्यादा एक्टिव लाइफस्टाइल पर भरोसा

अक्षय कुमार का कहना है कि उन्हें जिम जाना ज्यादा पसंद नहीं है. वे मानते हैं कि शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना सक्रिय रहना ज्यादा जरूरी है. इसलिए वे अपनी दिनचर्या में ऐसी गतिविधियां शामिल करते हैं, जो शरीर को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाती हैं.

ये एक्सरसाइज करते हैं अक्षय कुमार

फिट रहने के लिए अक्षय कुमार पुश-अप्स, पुल-अप्स और स्क्वाट्स जैसी आसान एक्सरसाइज करते हैं. इसके अलावा वे दौड़ना, तैराकी करना और साइकिल चलाना भी पसंद करते हैं. उनका मानना है कि ये गतिविधियां शरीर की ताकत बढ़ाने के साथ-साथ स्टैमिना भी बढ़ाती हैं. वे योग और स्ट्रेचिंग के लिए भी समय निकालते हैं, जिससे शरीर लचीला और एक्टिव बना रहता है.

खानपान में रखते हैं अनुशासन

अक्षय कुमार अपनी डाइट को लेकर भी काफी सख्त हैं. वे समय पर खाना खाते हैं और देर रात खाने से बचते हैं. उनका मानना है कि सही समय पर भोजन करना अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है. उनकी डाइट में अंडे, दूध, बादाम, अखरोट, ब्राउन राइस और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल रहती हैं. वहीं जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड से वे दूरी बनाए रखते हैं.

सप्लीमेंट्स से ज्यादा अच्छे खाने को देते हैं महत्व

अक्षय कुमार का मानना है कि फिट रहने के लिए केवल प्रोटीन पाउडर या सप्लीमेंट्स पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और अच्छी नींद ज्यादा जरूरी है. वे लोगों को सलाह देते हैं कि कोई भी कठिन एक्सरसाइज या वेट ट्रेनिंग हमेशा सही तरीके और विशेषज्ञ की सलाह के साथ करनी चाहिए.

फिटनेस का सबसे बड़ा मंत्र

अक्षय कुमार के अनुसार फिट रहने का सबसे आसान तरीका है रोजाना सक्रिय रहना, समय पर खाना खाना और अच्छी दिनचर्या अपनाना. उनका मानना है कि छोटी-छोटी अच्छी आदतें लंबे समय तक शरीर को स्वस्थ और फिट रखने में मदद करती हैं.

यह भी पढ़ें: पैरेंटिंग टिप्स: हर माता-पिता को अपनानी चाहिए ये 5 आदतें, बच्चों में अपने आप आएंगे अच्छे संस्कार

The post 58 साल के अक्षय कुमार की फिटनेस देख लोग रह जाते हैं हैरान, जानिए उनका सीक्रेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top