Hot News

7.7 तीव्रता के भूकंप से दहला इंडोनेशिया, सुनामी का अलर्ट; घरों और इमारतों को नुकसान

इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में शनिवार सुबह आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत पैदा कर दी. भूकंप के झटकों से कई घरों और दूसरी इमारतों को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद देश के कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी के मारे जाने की समाचार नहीं है.

सुबह-सुबह आया 7.7 तीव्रता का भूकंप

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 5:58 बजे आया. इसकी तीव्रता 7.7 मापी गई और भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था.

भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में आने वाले एंडे शहर से करीब 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में स्थित था. इसका असर फ्लोरेस द्वीप के बड़े हिस्से में महसूस किया गया. मुख्य भूकंप के बाद कई झटके और आफ्टरशॉक्स भी महसूस किए गए, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई.

चार प्रांतों में सुनामी की चेतावनी

भूकंप के बाद इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने कई तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की. इसमें पूर्वी नुसा तेंगारा, पश्चिमी नुसा तेंगारा, दक्षिण सुलावेसी और दक्षिण-पूर्वी सुलावेसी प्रांत शामिल हैं.

प्रशासन ने प्रभावित तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से समुद्र तटों और नदी के किनारों से दूर रहने तथा सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर चले जाने की अपील की.

कई इमारतों को नुकसान, लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे

फ्लोरेस द्वीप पर भूकंप के झटकों के बाद कई जगहों से घरों और सार्वजनिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचने की शुरुआती जानकारी सामने आई. हालांकि, अधिकारियों ने तत्काल यह नहीं बताया कि कुल कितनी इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं. भूकंप के बाद स्थानीय लोगों में काफी डर देखा गया और संभावित सुनामी से बचने के लिए कई लोग तटीय इलाकों से दूर चले गए.

इंडोनेशिया में भूकंप का खतरा क्यों ज्यादा?

करीब 17,000 से अधिक द्वीपों वाले इंडोनेशिया दुनिया के सबसे अधिक भूकंप और ज्वालामुखी प्रभावित देशों में शामिल है. इसकी एक बड़ी वजह इस देश की भौगोलिक स्थिति है. इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है. यह ऐसा इलाका है जहां बड़ी संख्या में ज्वालामुखी और सक्रिय भूगर्भीय भ्रंश रेखाएं मौजूद हैं. इसी वजह से यहां लगातार भूकंपीय गतिविधियां और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं.

ये भी पढ़ें:- चीन में सोशल सिक्योरिटी भुगतान पर सख्ती, कंपनियों पर बढ़ा दबाव; टैक्स-पेरोल डेटा से हो रही जांच

1992 में फ्लोरेस में आई सुनामी ने मचाई थी भारी तबाही

फ्लोरेस क्षेत्र के लिए शनिवार का भूकंप इसलिए भी चिंता बढ़ाने वाला था क्योंकि इस इलाके में पहले भी विनाशकारी भूकंप और सुनामी आ चुकी है.

दिसंबर 1992 में फ्लोरेस के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में करीब 7.0 तीव्रता का भूकंप आया था. इसके बाद उठी सुनामी ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी और करीब 2,500 लोगों की मौत हुई थी. ऐसे में शनिवार को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी.

उथले भूकंप सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं

वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप धरती की सतह से करीब 700 किलोमीटर नीचे तक आ सकते हैं. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की गहराई को मुख्य रूप से तीन हिस्सों में बांटा जाता है- उथले (शैलो), मध्यम गहराई वाले (इंटरमीडिएट) और गहरे (डीप) भूकंप.

इनमें उथले भूकंप ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं. इसकी वजह यह है कि इनसे निकलने वाली भूकंपीय तरंगों को धरती की सतह तक पहुंचने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ती है. इसलिए सतह पर झटके ज्यादा तेज महसूस हो सकते हैं.

तेज झटकों के कारण इमारतों और अन्य ढांचों को ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है. इसके अलावा, जान-माल के नुकसान का खतरा भी बढ़ जाता है. इसके मुकाबले गहरे भूकंपों की तरंगों को सतह तक पहुंचने में ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे कई बार सतह पर झटकों का असर अपेक्षाकृत कम हो सकता है.

ये भी पढ़ें:- PoJK में क्यों भड़का पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा? मुजफ्फराबाद से हाजिरा तक सड़कों पर उतरी जनता

The post 7.7 तीव्रता के भूकंप से दहला इंडोनेशिया, सुनामी का अलर्ट; घरों और इमारतों को नुकसान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top