Hot News

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार मंडल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई। इसके पश्चात उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनसीसी सीटीओ प्रो. अतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व एवं देशभक्ति की भावना पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद प्रो. कुमार सागर एवं प्रो. नंदिनी प्रिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और उनके योगदान को याद करते हुए छात्रों को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

इसके उपरांत एनसीसी कैडेट्स द्वारा आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविता, शायरी एवं गीत प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा (प्रभात फेरी) निकाली गई, जिसमें संस्थान के छात्र-छात्राओं के साथ सभी संकाय सदस्य एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top