Chandigarh Protest : आज देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसी बीच चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चे के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.
कौमी इंसाफ मोर्चा लंबे समय से जेल में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा है. मोर्चे ने 15 अगस्त को पंजाब के गवर्नर हाउस के घेराव का एलान किया था. इसी को लेकर चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है.
हाईकोर्ट में दायर हुई थी जनहित याचिका
कौमी इंसाफ मोर्चे के 15 अगस्त को पंजाब के गवर्नर हाउस के घेराव के एलान के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी. मामले की सुनवाई करते हुए एक्टिंग चीफ जस्टिस अश्वनी मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की बेंच ने कहा था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी है.
हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन और पंजाब प्रशासन को निर्देश दिया था कि प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था न बिगड़े और सार्वजनिक संपत्ति को किसी तरह का नुकसान न हो.
20 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
अदालत ने चंडीगढ़ प्रशासन और पंजाब प्रशासन से प्रदर्शन को लेकर किए गए सुरक्षा इंतजामों की जानकारी स्टेटस रिपोर्ट के जरिए देने को कहा है. मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी.
याचिकाकर्ता विवेक सिंगला ने अदालत में आशंका जताई थी कि कौमी इंसाफ मोर्चे के समर्थक चंडीगढ़ में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है.
फिलहाल, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है. पुलिस की ओर से आंसू गैस और वाटर कैनन के इस्तेमाल के बीच इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है.
Also read : PHOTOS : PM मोदी की ‘बंधेज पगड़ी’ और बच्चों से उभरा वंदे मातरम; तस्वीरों में देखिए लाल किले के खूबसूरत नजारे
The post 80वें स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ में तनाव: कौमी इंसाफ मोर्चे के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले appeared first on Naya Vichar.
