Hot News

8K स्क्रीन, हाइटेक फीचर्स… BMW 7 सीरीज और i7 की बुकिंग शुरू, चलता-फिरता थिएटर है ये कार

जर्मनी की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) ने इंडिया में अपनी फ्लैगशिप लग्जरी सेडान बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज (BMW 7 Series) के फेसलिफ्ट मॉडल के लिए ऑफिशियल तौर पर प्री-लॉन्च बुकिंग स्टार्ट कर दी है. लॉन्च से पहले बुकिंग शुरू होने का मतलब यह साफ दर्शाता है कि कंपनी जल्द मार्केट में इस कार को उतार सकती है. कस्टमर्स इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं. आने वाली ऑल न्यू 7 सीरीज पेट्रोल/डीजल आईसीई (ICE) एंड ऑल-इलेक्ट्रिक (i7) दोनों तरह के इंजन ऑप्शंस के साथ मिलेंगे. अप्रैल, 2026 में इसे इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था. आइए इसके बारे में जानते हैं. 

 बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज का डिजाइन कैसा होगा?

आने वाली लग्जरी कार बीएमडबल्यू 7 सीरीज के डिजाइन में कंपनी ने पहले से ज्यादा काम किया है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव नई-इल्यूमिनीटेड किडल ग्रीन के रूप में मिलेगा. इसके अलावा हेडलाइट्स को भी स्प्लीट स्टाइल में दोबारा से डिजाइन किया गया है. इस कार के पतले ऊपरी हिस्से में डे-टाइम रनिंग लाइट्स या डीआरएलएस दी गई है, जबकि स्मॉल नीचे वाला पार्ट्स एयर कर्टेन के पास दिया गया है. रियर में नई टेल लाइट्स अब पहले से ज्यादा थीन और बूट के डोर पर फैली हुई है. इतना ही नहीं लाइट्स के अंदर क्रोम डिटेलिंग और स्मोक्ड ग्लॉस दिया गया है. इसके रियर बंपर में डिफ्यूजर स्टाइल इंसर्ट बदलाव हुआ है, जिससे कार को ज्यादा मॉडर्न लुक मिलता है.

बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज का इंटीरियर फीचर्स 

कंपनी ने अपनी नई बीएमडबल्यू 7 सीरीज के इंटीरियर को पूरी तरह से नए डिजाइन में चेंज कर दिया है. इसमें 17.9 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन और आगे बैठने वाले पैसेंजर के लिए 14.6 इंच का डिस्प्ले लगा है. ओल्ड डिस्प्ले को रिप्लेस करके विंडस्क्रीन के निचले हिस्से में फुल-विड्थ प्रोजेक्शन दिया गया है. इसके अलावा इंफोटेनमेंट सिस्टम लेटेस्ट बीएमडबल्यू ऑपरेटिंग सिस्टम एक्स (X) से चलेगा, जो OTA अपडेट्स, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले सपोर्ट करेगा. इसमें 8K थिएटर स्क्रीन मिलेगा, जो पीछे बैठने वाले यात्रियों के सफर को इंटरेस्टेड बनाएगा.  

बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की लग्जरी सीटें 

इस लग्जरी कार का अंदाजा आप इसकी सीटों से लगा सकते हैं. स्टैंडर्ड के तौर पर बीएमडबल्यू 7 सीरीज की सीटों में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटीलेशन, लंबर सपोर्ट, मसाज और आर्मरेस्ट (गर्म होने वाला) लगाए गए हैं. इतना ही नहीं, पीछे वाली सीटों पर बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए लेगरूम बढ़ाने के लिए रियर पैसेंजर सीट को आगे किया गया है. रियर सीट एंटरटेनमेंट को बी-अपग्रेड मिला है. कंपनी ने इसके दरवाजे को ओपन एंड क्लोज करने वाले बटन की जगह को पहले से अच्छा बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं.

बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज का इंजन और परफॉर्मेंस 

बीएमडबल्यू कंपनी द्वारा इस नई 7 सीरीज में 740i xDrive पेट्रोल एंड 740d xDrive डीजल में 3-लीटर इन-लाइन सिक्स माइल्ड-हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जिसे 8-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. 740i xDrive इंजन 400 bhp की ताकत और 50 nm टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि 740d xDrive 313 bhp पावर और 670 nm टॉर्क उत्पन्न करेगा. 

बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज इलेक्ट्रिक बैटरी और पावर 

नई 7 सीरीज ऑल इलेक्ट्रिक में कुछ अपडेट्स किए गए हैं. बेस मॉडल i70 50 eDrive ट्रिन की जगह पर अब i70 50 xDrive ने ली है, जो अब ऑल-व्हील ड्राइव के साथ आता है. पहले इसमें कंपनी द्वारा 101.7kWh बैटरी पैक ऑफर करती थी, लेकिन अब यह 112.4kWh हो गई है. यह 455 bhp पावर और 660 nm टॉर्क जेनरेट करता है. 

बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की कीमत क्या होगी?

वर्तमान में पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट के साथ आने वाली बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की एक्स शोरूम कीमत 1.85 करोड़ रुपये है, जबकि ऑल इलेक्ट्रिक i7 की 2.1 करोड़ से 2.85 करोड़ रुपये तक है. अब आने वाली नई अपडेटेड 7 सीरीज के दोनों मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:बेड, किचन, शॉवर… टोयोटा के इस पिकअप ट्रक में है सबकुछ, होटल बुक करने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

The post 8K स्क्रीन, हाइटेक फीचर्स… BMW 7 सीरीज और i7 की बुकिंग शुरू, चलता-फिरता थिएटर है ये कार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top