संवाददाता, भाटपाड़ा.
बैरकपुर के पूर्व सांसद व भाजपा नेता अर्जुन सिंह के घर होली स्पोर्ट्स कर लौटते समय उनके एक रिश्तेदार व भाजपा कर्मी पर हमला किया गया. आरोप है कि तृणमूल नेता नमित सिंह के ही कुछ लोगों ने हमला किया है. जख्मी भाजपाकर्मी का नाम अशोक कुमार सिंह बताया गया है. घटना को लेकर जख्मी कार्यकर्ता ने जगदल थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है.
जख्मी व्यक्ति का आरोप है कि पवन सिंह उनके चचेरे भाई हैं. वह अपने रिश्तेदार के यहां रंग स्पोर्ट्सने गये थे. इसी दौरान रंग स्पोर्ट्स कर लौटते समय शुक्रवार रात ऑकलैंड गेट के पास ही कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और हमला कर दिया. इधर, भाटपाड़ा के विधायक पवन सिंह ने कहा कि वह हमारे चचेरे भाई ही हैं. आतपुर में रहते हैं. होली के दिन रंग स्पोर्ट्सने आये थे. रंग स्पोर्ट्स कर जाते समय रात में तृणमूल नेता नमित सिंह के ही कुछ समर्थकों ने उन पर हमला किया. यह कहते हुए हमला किया गया कि अर्जुन सिंह के घर रंग स्पोर्ट्सने गया था. इधर, इस संबंध में भाटपाड़ा नगरपालिका के वाइस चेयरमैन देवज्योति घोष ने कहा कि पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है. अगर कोई गलत करता है, तो पुलिस कानूनी तरीके से अपना काम करेगी.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post अर्जुन सिंह के घर होली स्पोर्ट्सकर लौट रहे लोगों पर हुआ हमला appeared first on Naya Vichar.

