Hot News

Public Holidays : अप्रैल में छुट्टियां ही छुट्टियां, देखें लिस्ट

Public Holidays : मार्च का महीना आधा बीत चुका है. इसके बाद अप्रैल का महीना आने वाला है. इस महीने कई छुट्टियां रहने वाली है. छात्रों और कामकाजी लोगों को अवकाश के दौरान आराम करने का मौका मिलेगा. राम नवमी, महावीर जयंती, बैसाखी और अंबेडकर जयंती जैसे त्योहार अगले महीने होंगे. अप्रैल 2025 में छुट्टियों की सूची पर एक नजर डाल लेते हैं.

1. 1 अप्रैल 2025, मंगलवार ओडिशा दिवस- ओडिशा में अवकाश
2. 1 अप्रैल 2025, मंगलवार सरहुल– झारखंड में अवकाश
3. 5 अप्रैल 2025, शनिवार बाबू जगजीवन राम जयंती– आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अवकाश
4. 6 अप्रैल 2025, रविवार रामनवमी– नेशनल हॉलीडे के अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पांडिचेरी, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में अवकाश रहेगा.
5. 10 अप्रैल 2025, गुरूवार महावीर जयंती– चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, दिल्ली, दादरा और नगर हवेली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में अवकाश रहेगा.
6. 14 अप्रैल 2025, सोमवार– बोहाग बिहू अवकाश असम में रहेगा.
7. 14 अप्रैल 2025, सोमवार– महा विशुवा संक्रांति के अवसर पर ओडिशा में अवकाश.
8. 14 अप्रैल 2025, सोमवार– डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर हॉलीडे रहेगा.
9. 14 अप्रैल 2025, सोमवार– तमिल नव वर्ष के अवसर पर तमिलनाडु में अवकाश रहेगा.
10. 14 अप्रैल 2025, सोमवार– विशु के अवसर पर केरल में अवकाश रहेगा.
15 अप्रैल 2025, मंगलवार– हिमाचल दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में अवकाश रहेगा.
11. 15 अप्रैल 2025, मंगलवार– बंगाली नव वर्ष के अवसर पर त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में अवकाश रहेगा.
12. 18 अप्रैल 2025, शुक्रवार– गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी.
13. 19 अप्रैल 2025, शनिवार– ईस्टर शनिवार के अवसर पर नगालैंड में छुट्टी रहेगी.

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Aurangzeb Tomb Nagpur : ओडिशा के मंदिरों पर थी औरंगजेब की नजर, आज उसके कब्र पर मचा बवाल

14. 20 अप्रैल 2025, रविवार– ईस्टर रविवार की छुट्टी
15. 20 अप्रैल 2025, रविवार– गरिया पूजा के अवसर पर त्रिपुरा में छुट्टी.
16. 21 अप्रैल 2025, सोमवार– वैसाख के अवसर पर जम्मू कश्मीर और पंजाब  में छुट्टी.
17. 29 अप्रैल 2025, मंगलवार को महर्षि परसुराम जयन्ती के अवसर पर गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान  में छुट्टी.
18. 30 अप्रैल 2025, बुधवार– बसव जयंती के अवसर पर कर्नाटक में छुट्टी.

The post Public Holidays : अप्रैल में छुट्टियां ही छुट्टियां, देखें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top