Hot News

Bihar Teacher: सेल्फी वाली बायोमेट्रिक हाजिरी लगाएंगे अब यूनिवर्सिटी में टीचर, ACS एस सिद्धार्थ का आदेश

Bihar Teacher: पटना. बिहार में अब यूनिवर्सिटी टीचरों की मनमानी नहीं चलेगी. पटना यूनिवर्सिटी में अब टीचर सेल्फी वाली ऑनलाइन हाजिरी बनाएंगे. शिक्षकों एवं कर्मचारियों की मोबाइल ऐप से बायोमेट्रिक सिस्टम आधारित उपस्थिति दर्ज की जाएगी. इसके साथ ही कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की हाजिरी भी ऑनलाइन लगेगी. बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने इस संबंध में पटना विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि पटना यूनिवर्सिटी में टैब आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम पर पीयू के स्टूडेंट्स की उपस्थिति दर्ज की जाएगी. प्रशासनी स्कूलों में भी शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी का यही सिस्टम लागू है.

स्मार्टफोन पर करना होगा अटेंडेंस ऐप इंस्टॉल

पत्र में एस सिद्धार्थ ने कहा कि पटना यूनिवर्सिटी में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाने पर मंथन हुआ. इसमें पीयू और उसके संबद्ध सभी कॉलेजों में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ ही स्टूडेंट्स की हाजिरी क्लास के अंदर ही ऑनलाइन दर्ज की जाएगी. इसके लिए एक मोबाइल ऐप विकसित किया जाएगा. शिक्षकों को अपने स्मार्टफोन पर अटेंडेंस ऐप इंस्टॉल करना होगा. अपनी आईडी से लॉगिन करने के बाद उन्हें यूनिवर्सिटी परिसर के 500 मीटर के दायरे के भीतर लाइव सेल्फी लेकर अपलोड करना होगा. इसी अटेंडेंस के आधार पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सैलरी दी जाएगी.

टैब से दर्ज होगी स्टूडेंट्स की अटेंडेंस

इधर, पटना यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों में स्टूडेंट्स की अटेंडेंस टैब से रोजाना दर्ज किया जाएगा. इसके लिए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर विकसित करने का जिम्मा बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम को दिया जाएगा. एसीएस ने कुलपति से कहा कि शिक्षक और कर्मियों की हाजिरी बनाने में सुविधा हो, इसके लिए पीयू के विभिन्न विभागों और संभागों में 2-5 टैबलेट सेट अलग से उपलब्ध कराए जाएं. शिक्षा विभाग की ओर से आये इस निर्देश के बाद उम्मीद की जा रही है कि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में भी टीचरों की मनमानी बंद होगी और वहां भी सेल्फी वाली ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था होगी.

Also Read: Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव को गाली देना Grok को पड़ा महंगा, प्रशासन कराएगी जांच

The post Bihar Teacher: सेल्फी वाली बायोमेट्रिक हाजिरी लगाएंगे अब यूनिवर्सिटी में टीचर, ACS एस सिद्धार्थ का आदेश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top