Hot News

त्योहार के नाम पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी हुड़दंग

बखरी. बखरी अनुमंडल परिसर सभागार में रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को एसडीएम सन्नी कुमार सौरव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. एसडीएम श्री सौरव ने उपस्थित लोगों से समीक्षा उपरांत अपील करते हुए कहा कि हर हाल में भाईचारे के साथ चैती दुर्गा एवं रामनवमी जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं. अखाड़ा जूलूस में डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा त्योहार के नाम पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं की जायेगी. वहीं मेला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक चैती दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों का आधार कार्ड व फोटो को लाइसेंस प्राप्त करने हेतु जमा करना होगा. उन्होंने बताया कि डीजे के साथ भोजपुरी अश्लील व फूहड़ गीत बजाने,अस्त शस्त्र लहराने, मेला परिसर में आर्केस्ट्रा आदि मामले में पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने मेला के अंतिम दिन मूर्ति विसर्जन तय समय सीमा के अंदर करना होगा़ साथ ही अनुमंडल कार्यालय से इसके लिए लाइसेंस अलग से लेने की बात कही है. एसडीपीओ कुंदन कुमार ने कहा कि रामनवमी अखाड़ा जूलूस के दिन मुख्य बाजार में तीन बजे दिन से छोटे बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा, ताकि अखाड़ा स्पोर्ट्सने में कोई परेशानी ना हो. इस दौरान मुख्य बाजार में पुलिस कर्मी के साथ नगर परिषद क्षेत्र के कर्मी तथा वॉलेंटियर को तैनात किया जायेगा. साथ ही जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटनाएं नहीं हो, इसके लिए बिजली आपूर्ति बंद किया जायेगा. वहीं त्योहार के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जायेंगे. वैसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी तथा मुख्य बाजार के अलावे अनुमंडल क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में अलग से पुलिस बल प्रतिनियुक्त की जायेगी. इस दौरान पुलिस गश्ती में तेजी लाया जायेगा. इस मौके पर सीओ बखरी राकेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष बखरी उदय शंकर कुमार, गढ़पुरा थानाध्यक्ष, नगर परिषद जेइ दिलीप कुमार, बखरी पीएचसी के फार्माशिष्ट प्रभात कुमार, गढ़पुरा पीएचसी के बीएचएम मनीष कुमार, बीसीएम सुमन कुमार, जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय समेत जनप्रतिनिधि, चैती मेला समिति तथा व्यायामशाला के सदस्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post त्योहार के नाम पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी हुड़दंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top