भाजपा की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में किया विरोध प्रदर्शन
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में 25,753 शिक्षकों की नियुक्तियों को गुरुवार को अमान्य करार दिए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राज्य में विपक्षी भाजपा ने ममता प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है. फैसला आने के तुरंत बाद भाजपा की युवा इकाई भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने दोपहर में कोलकाता में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा इंद्रनील खां के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे व गिरफ्तारी की मांग पर कोलकाता के सेंट्रल एवेन्यू के पास एकत्रित होकर मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया. हाथों में तख्तियां व पोस्टर लिए कार्यकर्ताओं ने ममता प्रशासन व तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की. इस दौरान टायर जलाकर भी विरोध जताया. विरोध प्रदर्शन के चलते व्यस्त सेंट्रल एवेन्यू पर यातायात भी कुछ देर तक बाधित रही.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post ममता प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरा भाजयुमो appeared first on Naya Vichar.

