Sagittarius Weekly Horoscope 06 April to 12 April 2025: अप्रैल माह का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल.
धनु साप्ताहिक राशिफल 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025
कैरियर– इस सप्ताह आपके करियर और वित्तीय स्थिति में अस्थिरता बनी रहेगी. नौकरी और व्यवसाय में कठिनाइयाँ उत्पन्न हो सकती हैं. गुप्त शत्रु आपके पीछे पड़कर नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे. नियमित आय में रुकावट आएगी, जिससे मन में अस्थिरता बनी रहेगी. युवाओं को नई नौकरी के लिए प्रस्ताव मिल सकता है, और यदि आप इसे स्वीकार करते हैं, तो यह आपके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा. उच्च शिक्षा के छात्रों के जीवन में तेजी आएगी.
पर्सनल लाइफ– व्यक्तिगत जीवन में, रिश्तों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं. छोटी-छोटी बातों पर टकराव और मानसिक तनाव हो सकता है. नवविवाहितों का समय खुशी से व्यतीत होगा. कुछ लोगों के लिए नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है, और विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए विवाह का योग बन सकता है.
फैमिली लाइफ—फैमिली लाइफ में तनाव और विवाद का माहौल रहेगा, जो आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. कोई भी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है. आर्थिक लेन-देन में अत्यधिक सतर्कता बरतें. माता-पिता या परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती है. स्त्रीओं के स्वास्थ्य में बाधा आने की संभावना है.
शुभ दिन-बुधवार,शुक्रवार
शुभ तारीख-6,9
शुभ रंग-दुधिया सफेद,सिन्दूरी
The post धनु राशि वालों के रिश्तों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, देखें 6 से 12 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

