Cancer Weekly Horoscope 06 April to 12 April 2025: अप्रैल माह का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.
करियर—इस सप्ताह क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है, जिससे आप अपने करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे. वित्तीय मामलों, व्यक्तिगत संपत्ति, निधि और वित्त से संबंधित सभी गतिविधियाँ आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेंगी, जिससे आप वित्तीय समस्याओं का समाधान कर सकेंगे. उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए मेहनत और प्रयास से उनके लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है.
व्यक्तिगत जीवन—व्यक्तिगत जीवन के लिए यह सप्ताह सकारात्मक है. यदि आप नवविवाहित हैं, तो आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. परिवार में संतान की संभावना भी बन रही है. प्रेम संबंधों में भी अच्छे अवसर मिलेंगे, और संभव है कि आप उसी व्यक्ति से विवाह का बंधन बना सकें, जिसके साथ आपका प्रेम चल रहा है. नए प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय अनुकूल है.
फैमिली-लाइफ—सामाजिक और पारिवारिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा और स्थिति उच्चतम स्तर पर होगी. आपको मित्रों और परिवार का समर्थन प्राप्त होगा. आप पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे. परिवार में शुभ कार्यों का आयोजन होने की संभावना है. सप्ताह के मध्य में पारिवारिक कार्यों में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. कुछ जातकों को रक्त संबंधी बीमारियों, शरीर में चोट, फोड़े आदि का खतरा हो सकता है.
शुभ दिन-मंगलवार,शनिवार
शुभ तारीख-7,10
शुभ रंग-बादामी,क्रीम
The post कर्क राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, देखें 6 से 12 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

