बोकारो, रंजीत कुमार : उपायुक्त विजया जाधव ने तीन अप्रैल को विस्थापितों और सीआईएसएफ बलों के साथ हुए झड़प मामले में बीसीएल के मुख्य महाप्रबंधक हरि मोहन झा को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. दरअसल डीसी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ देर रात बैठक की. साथ ही घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. यह सभी जांच चास की अनुमण्डल पदाधिकारी प्रांजल के नेतृत्व में होगी. कमेटी में बतौर सदस्य बोकारो के नगर पुलिस उपाधीक्षक और कार्यदण्डा जया कुमारी भी शामिल हैं.
डीसी ने जांच कमेटी को जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा
बोकारो ने डीसी ने गठित कमेटी को पूरे घटनाक्रम की जांच बीएसएल प्रशासनिक भवन में अधिष्ठापित सीसीटीवी फुटेज और मीडिया से प्राप्त फुटेज के साथ साथ अन्य साक्ष्य माध्यम से मामले की जांच कर शीध्र इसकी रिपोर्ट सौंपने को कहा है.
The post विस्थापितों और CISF के बीच हुई झड़प मामले में BSL के मुख्य महाप्रबंधक गिरफ्तार, जांच के लिए बनी कमेटी appeared first on Naya Vichar.

