Hot News

Dream 11: करोड़पति दर्जी भर रहा सपनों की उड़ान, खपरैल मकान से फ्लैट में होगा शिफ्ट, 49 रुपए से चमकी है किस्मत

Dream 11: चतरा, तस्लीम-ड्रीम इलेवन (Dream 11) से कई लोगों की जिंदगी रातोंरात बदल गयी है. झारखंड के भी कई युवा ऐसे हैं, जिनकी किस्मत बदल गयी है. कभी सामान्य जिंदगी जीने पर मजबूर थे. आज करोड़पति हैं. इन्हीं में से एक हैं चतरा के टेलर (दर्जी) शाहिद. इन्होंने तीन करोड़ रुपए जीत लिए हैं. ये अब तक की सर्वाधिक राशि है. इससे पहले राज्य के युवा एक करोड़ तक जीत चुके हैं.

Dream 11 से करोड़पति बना शाहिद रांची में खरीद रहा फ्लैट

ड्रीम इलेवन ने चतरा के शाहिद की किस्मत पूरी तरह चमका दी है. कभी दर्जी के रूप में काम कर अपना परिवार चला रहा शाहिद अब करोड़पति है. खपरैल मकान में अपने परिवार के साथ रह रहा शाहिद अब राजधानी रांची में अपना आशियाना ढूंढ रहा है. तीन करोड़ रुपए जीतने के बाद शाहिद अब अव्वल मोहल्ला स्थित टेलर दुकान में एक दिन भी नहीं आया. झारखंड की राजधानी रांची में वह फ्लैट की खरीदारी करने में जुटा है.

ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड में दर्जी की ही रातोंरात नहीं चमकी किस्मत, आठवीं पास से लेकर ये बन चुके हैं करोड़पति

Dream 11 से तीन करोड़ जीतने वाला चतरा का पहला व्यक्ति

25 मार्च 2025 को चतरा शहर के दर्जी बिगहा के रहनेवाले शाहिद ने ड्रीम इलेवन में अपना भाग्य आजमाया था और रातोंरात करोड़पति बन गया था. इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के पांचवें मुकाबले पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में शाहिद ने ड्रीम 11 पर अपनी टीम बनायी थी और जीतकर करोड़पति बन गया था. उसने तीन करोड़ रुपए जीत लिए थे. ऑनलाइन फैंटेसी ऐप ड्रीम इलेवन में तीन करोड़ रुपए जीतनेवाला शाहिद चतरा का पहला व्यक्ति है. इससे पहले एक युवक ने एक करोड़ रुपए जीते थे.

ये भी पढ़ें: Dream 11 : धनवर्षा होते ही मायानगरी मुंबई पहुंचा करोड़पति दर्जी, 49 रुपए से जीते हैं तीन करोड़

ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड के एक दर्जी की बदली किस्मत, महज 49 रुपए से रातोंरात बन गया करोड़पति

The post Dream 11: करोड़पति दर्जी भर रहा सपनों की उड़ान, खपरैल मकान से फ्लैट में होगा शिफ्ट, 49 रुपए से चमकी है किस्मत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top