Hot News

Box Office Report: सिकंदर से आगे निकली मोहनलाल की एम्पुरान, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़, आंकड़े चौंकाने वाले

Box Office Report: सिनेमाघरों में इन-दिनों दो फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. पहली मोहनलाल की मलयालम फिल्म L2: एम्पुरान है, दूसरी सलमान खान स्टारर सिकंदर है. दोनों बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने की कोशिश कर रही है. एआर मुरुगादोस की ओर से निर्देशित एक्शन एंटरटेनर थीमी ही सही, लेकिन कलेक्शन के मामले में हर दिन आगे बढ़ रही है. वहीं एम्पुरान सारे रिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में कौन किससे कितना आगे निकला.

सिकंदर ने वर्ल्डवाइड अब तक की है इतनी कमाई

सिकंदर के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की ओर से शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, सलमान खान अभिनीत सिकंदर ने रिलीज के पांचवें दिन हिंदुस्तान में 8.28 करोड़ और विदेशों में 3 करोड़ की कमाई की. इस तरह पांच दिनों के बाद इसकी दुनिया भर में कमाई 169.78 करोड़ हो गई है. अपनी मौजूदा गति के हिसाब से, सिकंदर को सोमवार तक दुनिया भर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेना चाहिए.

एल2: एम्पुरान ने वर्ल्डवाइड अब तक की है इतनी कमाई

एल2: एम्पुरान ने अपने आठ दिवसीय ओपनिंग वीकेंड में घरेलू स्तर पर 88.25 करोड़ रुपये की कमाई की है, लेकिन विदेशों में फिल्म ने कमाल कर दिया. सैकनिलक के अनुसार, फिल्म ने हिंदुस्तान के बाहर 12 मिलियन डॉलर (103 करोड़ रुपये) से अधिक की कमाई की है, जिससे दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 236 करोड़ रुपये हो गई है. इस तरह एम्पुरान अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है, जिसने पिछले साल की हिट फिल्म मंजुम्मेल बॉयज को पीछे छोड़ दिया है. एम्पुरान अभी भी हर दिन दुनिया भर में 10-12 करोड़ की कमाई कर रही है. जल्द ही यह 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2: आर माधवन ने फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- नफरत करवाना ही…

यह भी पढ़ें- TRP Report Week 12: रोहित की मौत नहीं सुधार पाई ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग, टॉप 10 में किसने बनाई जगह

The post Box Office Report: सिकंदर से आगे निकली मोहनलाल की एम्पुरान, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़, आंकड़े चौंकाने वाले appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top