Hot News

Viral Video: जहरीले सांप के सामने आ गया कोमोडो ड्रैगन, फिर जो हुआ… देखिए वायरल वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक खतरनाक जहरीले सांप के सामने एक कोमोडो ड्रैगन आ गया. सांप अपना फन फैलाकर अटैक के लिए तैयार खड़ा नजर आया. हालांकि यहां कोमोडो ने थोड़ी देर स्थिति का अवलोकन किया इसके बाद वो साइड से निकल गया. 17 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

सोशल मीडिया में छिड़ी है बहस

इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है. साथ ही सोशल मीडिया पर नया बहस छिड़ गया है. बहस हो रही है कि अगर कोमोडो और जहरीले सांप में लड़ाई हो जाती है कौन जीतता? कुछ यूजर्स का कहना है कि कोमोडो सांप को हरा देता, तो कई लोगों का कहना है कि सांप के जहर से कोमोडो नीला पड़ जाता. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE की ओर से पोस्ट किया गया है.

डरकर पीछे हट गया कोमोडो!

17 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि जब सांप और कोमोडो आमने-सामने आते हैं तो दोनों एक दूसरे को देखकर पहले चौंक जाते है, और जब कोमोडो आगे बढ़ने की कोशिश करता है तो सांप अटैक करने लगता है. डिफेंस लेते हुए कोमोड़ो थोड़ा पीछे हट जाता है. हालांकि कोमोडो में एकदम से भाग नहीं रहा. लेकिन वीडियो देखने से लगता है कि वो अभी लड़ने के मूड में नहीं है

लोग ने दिया अपना रिएक्शन

इस वीडियो पर कई लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने सवाल पूछा कि दोनों की लड़ाई में कौन जीतेगा? एक अन्य यूजर ने कहा ‘कोमोडो ड्रैगन का काटना जहरीला होता है जो कुछ ही घंटों में मौत का कारण बन सकता है। इस मुठभेड़ में सांप का सामना एक ख़तरनाक दुश्मन से होगा.’ एक और यूजर ने लिखा ‘कोमोडो और कोबरा के बीच क्या शानदार मुठभेड़ हुई,कोमोडो शांत हो गया और बस चला गया.’

Also Read: Viral Post: पर्ची देख बैंक वालों ने माथा पीट लिया, आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी, वायरल हो रहा वीडियो

The post Viral Video: जहरीले सांप के सामने आ गया कोमोडो ड्रैगन, फिर जो हुआ… देखिए वायरल वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top