Hot News

रांची यूनिवर्सिटी के डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो को मिलेगा डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड

रांची-रांची विश्वविद्यालय के टीआरएल संकाय के नागपुरी विभाग के प्राध्यापक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो को ‘डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड-2025’ दिया जाएगा. आगरा (फतेहाबाद) में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा. बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के मुख्य अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ‘ऋषि वर्मा’ ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी है.

यूपी में 14 अप्रैल को मिलेगा सम्मान

झारखंड में लुप्त होती कठपुतली कला और नागपुरी भाषा के संरक्षण एवं संवर्द्धन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए रांची विश्वविद्यालय के टीआरएल संकाय के नागपुरी विभाग के प्राध्यापक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो का चयन ‘डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड-2025’ के लिए किया गया है. 14 अप्रैल को उन्हें यूपी में यह सम्मान मिलेगा.

ये भी पढ़ें: रांची में 4.31 लाख को मिले मंईयां सम्मान योजना के एकमुश्त 7500, अप्रैल से सिर्फ इन्हें मिलेगा हेमंत प्रशासन का तोहफा

कठपुतली बनाने की कला का दिया है प्रशिक्षण

डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो ने झारखंड के विभिन्न जिलों में पपेट (कठपुतली) मेकिंग का प्रशिक्षण देकर लोगों को इस लुप्त होती लोककला के प्रति जागरूक किया. संत मिखाइल नेत्रहीन विद्यालय (बहुबाजार, रांची) के नेत्रहीन छात्र-छात्राओं को पपेट मेकिंग का प्रशिक्षण दिया. इसके साथ ही इन बच्चों को पपेट के माध्यम से नाटक प्रस्तुत करने का भी प्रशिक्षण दिया.

ये भी पढ़ें: Video: रामनवमी में CCTV और ड्रोन से दहशतगर्दों पर रखें कड़ी नजर, सीएम हेमंत सोरेन का निर्देश

मिल चुका है ये सम्मान

2005 में कठपुतली कला के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए ‘झारखंड रत्न प्रोत्साहन सम्मान’, 2010 में नागपुरी भाषा-साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए ‘पीटर शांति नवरंगी हीरानागपुर साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया. 2011 में झारखंड प्रशासन ने एक लाख रुपए देकर पुरस्कृत किया. रवींद्र नाथ टैगोर गौरव सम्मान 2024 में प्रदान किया गया.

ये भी पढ़ें: Video: झारखंड में भाकपा माओवादियों की साजिश फिर नाकाम, 16 नक्सली बंकर ध्वस्त, 4 IED बम बरामद

The post रांची यूनिवर्सिटी के डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो को मिलेगा डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top