रामनवमी 2025 पर पटना के फेमस महावीर मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. शनिवार की देर रात से ही पटना जंक्शन के पास स्थित महावीर मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी. रात 2:15 बजे गर्भगृह के पट खोले गए. जय श्री राम और बजरंगबली के नारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा.
भक्तों के लिए खोल दिए गए पट
पटना महावीर मंदिर में रामनवमी के दिन कतार में लगकर भक्त दर्शन कर रहे हैं. इस दिन बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन की ओर से पटना में की गयी है. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में भी बड़े बदलाव किए गए हैं.
#Bihar #पटना : पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध #महावीर_मंदिर में #रामनवमी के अवसर पर रात 2:15 बजे गर्भगृह के पट खोले गए। देर रात दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़, ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंजा माहौल।
Report – Ashish Ranjan@airnewsalerts @mahavirtemple pic.twitter.com/FoQRezmtvk— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) April 6, 2025
पटना महावीर मंदिर के पट शनिवार की रात 2 बजे के बाद ही खोल दिए गए थे. रविवार को रामनवमी की सुबह नया विचार की टीम महावीर मंदिर पहुंची. जहां श्रद्धालुओं की भीड़ काफी अधिक जमा हो चुकी है. नया विचार के फेसबुक पेज पर आप मंदिर परिसर का लाइव दृश्य यहां देख सकते हैं.
https://www.facebook.com/share/r/1A4aV2jsBT/
The post Video: पटना महावीर मंदिर का Live दर्शन किजिए, रामनवमी पर अद्भुत है हनुमान मंदिर का नजारा appeared first on Naya Vichar.

