Hot News

Ration Card e-KYC: राशन कार्डधारियों सावधान! इस तारीख तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो कट जाएगा राशन कार्ड से नाम

Ration Card e-KYC: रांची-आप राशन कार्डधारी हैं तो जल्द से जल्द ई-केवाईसी करा लें. इसमें लापरवाही बरतने पर राशन कार्ड से आपका नाम कट सकता है. 30 अप्रैल तक राशन कार्डधारियों द्वारा ई-केवाईसी कराया जा सकता है. तकनीकी समस्याओं को देखते हुए इसकी तारीख बढ़ाकर 30 अप्रैल की गयी है. ई-केवाईसी के लिए राशन दुकानदार (जनवितरण प्रणाली की दुकान) से संपर्क करें. कई जगहों पर कैंप लगाकर ई-केवाईसी किया जा रहा है.

बाकी है 30 फीसदी लाभुकों का Ration Card e-KYC

गढ़वा जिले के रमना प्रखंड में तेजी से राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी कराया जा रहा है. 70 फीसदी राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी कराया जा चुका है. तेजी से 30 फीसदी लाभुकों का ई-केवाईसी कराया जा रहा है.

30 अप्रैल तक करा लें Ration Card e-KYC

गढ़वा जिले के रमना प्रखंड के बीडीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विकास पांडेय ने कहा कि रमना प्रखंड में अभी तक 70 प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी हो चुका है. राशन कार्डधारी 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि लाभुक ई-केवाईसी बाहर से भी करा सकते हैं. इसे नहीं कराने पर राशन कार्ड से नाम कट सकता है.

देवरी के 71 फीसदी का हो चुका Ration Card e-KYC

गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड की सभी 27 पंचायतों के 71 फीसदी राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी हो चुका है. बाकी बचे 29 फीसदी राशन कार्डधारियों का भी ई-केवाईसी जल्द हो जाएगा.

कैंप लगाकर किया जा रहा Ration Card e-KYC

देवरी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कमला प्रसाद सिंह ने बताया कि ब्लॉक में कुल 1 लाख 68 हजार 8089 राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी का लक्ष्य है. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पीडीएस दुकानों में कैंप लगाकर 1 लाख 20 हजार 223 लोगों का ई-केवाईसी कर लिया गया है. शेष 48 हजार 666 लोगों का भी कैंप लगाकर ई-केवाइसी तेजी से किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम? 7 अप्रैल से तेज हवाओं के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट

ये भी पढ़ें: Dream 11: करोड़पति दर्जी भर रहा सपनों की उड़ान, खपरैल मकान से फ्लैट में होगा शिफ्ट, 49 रुपए से चमकी है किस्मत

The post Ration Card e-KYC: राशन कार्डधारियों सावधान! इस तारीख तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो कट जाएगा राशन कार्ड से नाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top