Hot News

विस चुनाव के पूर्व संघ जिले की स्थिति का व्यापक आकलन में जुटा

गोपालगंज. अक्तूबर-नवंबर में संभावित बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर संघ ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी है. इसी क्रम में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी गोपालगंज पहुंचे और संगठनात्मक दृष्टिकोण से जिले की स्थिति का व्यापक आकलन किया. इस दौरे में संघ के प्रदेश संगठन मंत्री भीखु भाई दलसानिया तथा बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय प्रभारी नागेंद्र नाथ विशेष रूप से शामिल हुए. दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिले में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और भावी रणनीति को लेकर कई अहम बैठकों में हिस्सा लिया. उन्होंने हिंदुस्तान माता मिशन तथा चिन्मय हिंदुस्तान न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत पं अजीत मिश्र से भी भेंट की. इस भेंट में संगठन के विस्तार, युवाओं की भूमिका और राष्ट्रनिर्माण में धार्मिक व सांस्कृतिक संगठनों के योगदान पर गंभीर विमर्श किया गया. पदाधिकारियों ने बताया कि उनका यह दौरा महज गोपालगंज तक सीमित नहीं है. इससे पूर्व वे पश्चिम चंपारण, सासाराम, आरा, बक्सर और अन्य प्रमुख जिलों का भी दौरा कर चुके हैं. इन दौरों का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संघ की सांगठनिक ताकत को परखना और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाना है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन दौरों के माध्यम से वे स्थानीय कार्यकर्ताओं की समस्याओं, उपलब्ध संसाधनों तथा जमीनी हकीकत को जानने का प्रयास कर रहे हैं ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कमी न रह जाये. संघ के इन प्रयासों को लेकर जिले में उत्साह का माहौल देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post विस चुनाव के पूर्व संघ जिले की स्थिति का व्यापक आकलन में जुटा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top