Hot News

Viral Video: पति की छाती पर चढ़कर महिला ने की थी बेरहमी से पिटाई, अब हाथ जोड़ मांग रही माफी

Viral Video: मध्य प्रदेश के पन्ना में लोको पायलट पति की पिटाई करने वाली स्त्री का एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में स्त्री पिटाई करती दिखाई नहीं दे रही है, बल्कि हाथ जोड़ माफी मांगती दिख रही है. उसे अपनी गलती का एहसास हो गया है. ससुराल की चौखट पर गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगते स्त्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पति लोकेश मांझी ने पुलिस अधिकारी से खुद को बचाने की गुहार लगाई थी

पिछले दिनों लोको पायलट लोकेश ने पन्ना पुलिस अधीक्षक से खुद को बचाने की गुहार लगाई थी. उसने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी पत्नी हर्थिता रैकवार उसकी हर दिन पिटाई करती है. उसने सास और साले के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी अपनी मां और भाई के साथ मिलकर उसकी पिटाई करती है. लोकेश ने पत्नी पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था. पति की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की. जिसके बाद पत्नी ने अपनी गलती मान ली.

आरोपी पत्नी गिड़गिड़ाई, हमसे गलती हो गई

पति की पिटाई करने वाली पत्नी ने अपनी गलती मान ली. ससुराल के दरवाजे पर पहुंचकर उसने अपनी गलती स्विकार कर ली. गिड़गिड़ाते हुए उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है, हमसे गलती हो गई. अपने ससुराल में रहना चाहते हैं, अपने पति से बहुत प्यार करते हैं. आरोपी पत्नी अपनी छोटी बेटी के साथ अजयगढ़ थाना पहुंची और पति के साथ सुलह करनी मांग की. वह पुलिस के सामने भी रोते हुए कहने लगी कि उससे गलती हो गई.

The post Viral Video: पति की छाती पर चढ़कर स्त्री ने की थी बेरहमी से पिटाई, अब हाथ जोड़ मांग रही माफी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top