Hot News

Vaisakhi 2025 Special Recipes: एक बार चख लिया इसका स्वाद, तो बार-बार चाहेंगे सेवन करना

Vaisakhi 2025 Special Recipes: बैसाखी का त्योहार हर साल पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है. इस त्योहार को प्रमुख रूप से सिख समुदाय के द्वारा मनाया जाता है. बैसाखी को आने में कुछ ही दिन बचे हुए हैं. त्योहार पर बने पकवान ही इस खास अवसर के रौनक को और भी बढ़ा देते हैं. इस बार बैसाखी के मौके पर बादाम मिल्क की रेसिपी जरूर ट्राई करें. 

बादाम मिल्क बनाने के लिए सामग्री 

  • बादाम- आधा कप 
  • दूध- 4 कप 
  • इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच  
  • चीनी- आधा कप चीनी 
  • केसर- कुछ धागे
  • बादाम बारीक कटा हुआ एक छोटा चम्मच  

बादाम मिल्क बनाने की विधि 

  • बादाम मिल्क बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को पानी में करीब आधे घंटे के लिए रख दें. बादाम से 30 मिनट के बाद छिलके को निकाल कर अलग कर दें. 
  • अब बादाम को मिक्सी में थोड़े से दूध या फिर पानी डालकर एक फाइन पेस्ट बना लें. अब इसको निकाल कर अलग रख लें. ध्यान रखें की इस पेस्ट में कोई छोटे टुकड़े नहीं रहना चाहिए. 
  • अब एक भारी बर्तन में दूध को गर्म करें और इसमें उबाल आने के बाद बादाम के पेस्ट को मिक्स कर दें. इसे लगातार चलाते रहें. 
  • अब इसमें इलायची पाउडर को मिक्स कर दें. इसमें चीनी को को भी डाल दें और इसे लगातार चलाते रहें. सबसे अंत में इसमें केसर को भी डाल दें. अब इसे उतार कर अलग रख दें. 
  • इस मिश्रण को कुछ घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें. 
  • जब गेस्ट घर पर आए तब फ्रिज से निकालकर ठंडे बादाम दूध को सर्व करें. आप इसके ऊपर बारीक कटे बादाम और केसर के धागे से सजाएं

यह भी पढ़ें: Vaisakhi 2025 Paranda Hairstyles: परांदा हेयरस्टाइल्स जो आपके पंजाबी लुक को बना देंगे बिल्कुल हटके

The post Vaisakhi 2025 Special Recipes: एक बार चख लिया इसका स्वाद, तो बार-बार चाहेंगे सेवन करना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top