Patna Rain: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को दोपहर तीन बजे के करीब गरज- चमक के साथ भयंकर बारिश हो रही है. आकाशीय बिजली और तेज हवा भी चल रही है. ऐसे मौसम में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया था कि 11 अप्रैल तक बिहार में तेज हवा चलने के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही निकला और गुरुवार को पटना में मेघगर्जन, तेज हवा चलने के साथ बारिश हो रही है.
बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें
मेघगर्जन, आंधी और बिजली के दौरान ऐसे करें बचाव
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि ख़राब मौसम के दौरान सुरक्षित इमारतों/मकानों में जाएं, कमजोर संरचनाओं से बचें और खिड़कियों से दूर रहें. खेती के सभी कार्यों और बाहरी गतिविधियों को निलंबित करें. पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें. बिजली के खंभों और बिजली की लाइनों से दूर रहें और उड़ने वाले मलबे पर नजर रखें. ऐसी वस्तुओं को सुरक्षित करें जो गिर सकती हैं या हवा के साथ उड़ सकती हैं और उड़ने वाले मलबे से सुरक्षित रहे. यदि गाड़ी चला रहे हैं और सुरक्षित स्थान पर नहीं जाएं. सुरक्षित स्थान पर गाड़ी रोकें करें और बंद गाड़ी के अंदर रहें. पेड़ों के नीचे शरण न लें और जल निकायों के पास न जाएं. बिजली के उपकरणों को अनप्लग करें और धातु की वस्तुओं/पानी के नल/पाइप को न छुएं.
The post Patna Rain: पटना में गरज – चमक के साथ बारिश शुरू, अचानक से बदला मौसम का मिजाज appeared first on Naya Vichar.