Hot News

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में भूकंप जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में भूकंप से संबंधित आपदाओं पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य डॉ.राजकिशोर तुगनायत ने की। कार्यकर्म की शुरुआत प्राचार्य डॉ. आर. एम. तुगनायत , समस्तीपुर के कार्यपालक अभियंता शशांक शेखर (बीसीडी), सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. मो.जिया हुसैन, डॉ. शमशाद अहमद, प्रो. अभय कुमार, प्रो. मंटू कुमार और प्रो. मुकेश कुमार ने दीप प्रज्जवलन के साथ की। कार्यक्रम में सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. ज़िया हुसैन ने भूकम्प से होनेवाली क्षति और उसके निवारण पर प्रकाश…

Spread the love

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में भूकंप से संबंधित आपदाओं पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य डॉ.राजकिशोर तुगनायत ने की। कार्यकर्म की शुरुआत प्राचार्य डॉ. आर. एम. तुगनायत , समस्तीपुर के कार्यपालक अभियंता शशांक शेखर (बीसीडी), सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. मो.जिया हुसैन, डॉ. शमशाद अहमद, प्रो. अभय कुमार, प्रो. मंटू कुमार और प्रो. मुकेश कुमार ने दीप प्रज्जवलन के साथ की। कार्यक्रम में सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. ज़िया हुसैन ने भूकम्प से होनेवाली क्षति और उसके निवारण पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्य अतिथि एवं वक्ता शशांक शेखर ने भूकंप से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि भूकंप क्या है, यह क्यों और कैसे होता है और भूकंप के दौरान, उससे पहले और बाद में किस प्रकार की सावधानियां बरतनी चाहिए। इस कार्यक्रम में क्विज, डिबेट का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और कर्मियों को महत्वपूर्ण जानकारी और दिशा-निर्देश प्राप्त हुए। छात्रों को यह निर्देश भी दिया गया कि वे इस ज्ञान को अपने मित्रों और परिजनों के साथ साझा करें ताकि समाज में भूकंप के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। कार्यक्रम आपदा प्रबंधन विभाग तथा विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सहयोग से भूकंप के प्रति जागरूकता बढ़ाने की उद्देश्य से किया गया।

 

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top