Hot News

पत्रकार से सेक्सुअल हरासमेंट: CJP ने की FIR दर्ज करने की मांग, कहा- ‘ACP विवेक भगत को क्यों बचाया जा रहा है?’

सौरव दास ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद वह और CJP नेता रत्ना सिंह पुलिस के पास पहुंचे थे. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर FIR दर्ज नहीं की गई, तो पत्रकारों और दूसरे प्रदर्शनकारियों का ग्रुप दोबारा पुलिस थाने पहुंचेगा. उन्होंने पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की. दास ने कहा कि इस मामले को लेकर कई प्रदर्शनकारी और पत्रकार पहले से ही पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे. वे लगातार पुलिस से FIR दर्ज करने की मांग कर रहे थे.

दास ने आरोप लगाया कि पुलिस FIR दर्ज करने को तैयार नहीं है. उन्होंने दिल्ली पुलिस से सवाल किया कि सार्वजनिक जगह पर सेक्सुअल हरासमेंट (स्त्री को गलत तरीके से छूने का आरोप) के आरोप झेल रहे ACP विवेक भगत के खिलाफ मामला क्यों दर्ज नहीं किया जा रहा है. दास ने कहा कि पुलिस अधिकारी को बचाने की कोशिश क्यों की जा रही है. उन्होंने यह भी पूछा कि विवेक भगत के मामले में ऐसा क्या है, जिसके चलते पुलिस उन पर कार्रवाई करने से बच रही है.

सौरव दास ने कहा, “हमने पुलिस से कहा है कि अगर वीडियो देखने के लिए समय चाहिए तो आप समय ले सकते हैं. लेकिन FIR दर्ज करनी होगी. यदि ऐसा नहीं हुआ तो प्रदर्शनकारी फिर पुलिस थाने के बाहर पहुंचेंगे और FIR की कॉपी लेकर रहेंगे.”

सौरव दास ने पूरे मामले पर क्या कहा, यहां सुनिए

The post पत्रकार से सेक्सुअल हरासमेंट: CJP ने की FIR दर्ज करने की मांग, कहा- ‘ACP विवेक भगत को क्यों बचाया जा रहा है?’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top