Hot News

Blast in Bihar: बिहार के मोतिहारी में धमाका, पुलिस और FSL की टीम पहुंची

Blast in Bihar: मोतिहारी, सुजीत पाठक. बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक अर्धनिर्मित घर में जोरदार ब्लास्ट हुआ है. धमाका इतना जोरदार हुआ कि घर के ईंट और चौखट दरवाजे भी उखड़ गए. धमाके की यह घटना कुंडवा चैनपुर के जटवलिया थाना क्षेत्र में हुआ है. धमाके के बाद से यहां भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंची हुई है. एफएसएल की टीम के अलावा डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है. बम निरोधक दस्ते को भी यहां बुलाया गया है. फिलहाल इस धमाके में किसी के घायल होने की जानाकारी नहीं है. इलाके में लोग इस धमाके के बाद सहमे हुए हैं.

काफी दिनों से बंद था मकान

बताया जा रहा है कि धमाके में घर को भी नुकसान हुआ है. घर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. ईंटे बिखरी हुई हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यह मकान कपिल देव दूबे का था. यह घर बंद था और बंद घर में ही धमाका हुआ है. हालांकि, यह धमाका किस चीज का है? इसकी अभी जांच-पड़ताल हो रही है. यह धमाका काफी बड़ा था और इसकी गूंज काफी दूर तक सनाई दी है. पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है. बताया जा रहा है कपिल देव दुबे अपना घर बंद करके कहीं चले गए थे. आखिर धमाका का क्या मुख्य कारण रहा है इसकी भी पुलिस पड़ताल कर रही है.

विस्फोट के कारणों का पता लगा रही पुलिस

मौके पर मौजूद पुलिस ने घर की तरफ आम लोगों के आने-जाने पर फिलहाल पाबंदी लगा दी है. बताया जाता है कि कपिल देव दुबे का घर काफी दिनों से बंद था. कुछ दिनों पहले कपिल दूबे का कुछ लोगों से विवाद हुआ था. इसके बाद वो घर बंद कर चले गए थे और कहीं और रह रहे थे, लेकिन अब अचानक इस बंद घर में धमाके से दहशत फैल गई है. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है कि आखिर यह धमाका का क्या कारण रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाका किसी विस्फोटक के जैसा ही लग रहा है. पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है.

Also Read: बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, हटेगा अतिक्रमण

The post Blast in Bihar: बिहार के मोतिहारी में धमाका, पुलिस और FSL की टीम पहुंची appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top