Hot News

बिहार में दो बच्चों की मां ने फेसबुक प्रेमी से रचाई शादी, अब ससुरालवाले इस बात को लेकर दे रहे धमकी

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले में सोशल मीडिया से शुरू हुआ एक रिश्ता अब चर्चा का विषय बन गया है. एक शादीशुदा स्त्री ने अपने पति की बेरुखी से तंग आकर फेसबुक प्रेमी से शादी कर ली है. मामला जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव का है. जहां पूजा कुमारी नाम की स्त्री ने प्रेमी अनिल सहनी से कोर्ट मैरिज की है और अब अपने पहले ससुरालवालों से जान और बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगा रही है.

पति ने खर्च नहीं भेजा, ससुरालवालों ने पीटा

पूजा कुमारी की शादी पहले हनुमाननगर गांव के रमेश राम से हुई थी. रमेश सूरत में मजदूरी करता है, लेकिन पिछले तीन सालों से ना खर्च भेजा और ना ही घर आया. इस दौरान पूजा की फेसबुक पर अनिल सहनी से दोस्ती हुई. धीरे-धीरे यह रिश्ता गहरा हुआ और दोनों ने साथ जीने का फैसला कर लिया.

जब पूजा ने अपने पति से तलाक की बात कही, तो उसने साफ कहा, “तलाक नहीं दूंगा, एक बेटा मुझे दे दो और छोटे बेटे को लेकर जहां जाना है जाओ.” बाद में यह बात ससुरालवालों को पता चली तो उन्होंने पूजा को 10 दिनों तक कमरे में बंद कर रखा और बेरहमी से पीटा.

छोटे बेटे को लेकर भागी, फिर की कोर्ट मैरिज

मौका मिलते ही पूजा अपने छोटे बेटे को लेकर घर से भाग निकली और प्रेमी अनिल को बुलाकर कोर्ट में शादी कर ली. अब वह मधुपुर गांव में अनिल के घर पर रह रही है. लेकिन उसके पहले ससुराल वाले 50-60 लोगों के साथ वहां पहुंचकर एक साल के बेटे को वापस करने का दबाव बना रहे हैं.

प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार

पूजा और अनिल ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है. अनिल ने कहा, “मैं गरीब हूं, पूजा और उसके बेटे को प्यार से रखना चाहता हूं, हमें चैन से जीने दिया जाए.” वहीं, अनिल की मां ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और कहा कि वे बहू और बच्चों को अच्छे से रखेंगे.

Also Read: बिहार बना ‘आमों का इंटरनेशनल हब’, इस जिले में उगाए जाएंगे दुनिया के सबसे महंगे और मीठे आम

The post बिहार में दो बच्चों की मां ने फेसबुक प्रेमी से रचाई शादी, अब ससुरालवाले इस बात को लेकर दे रहे धमकी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top