Hot News

Salary in Qatar: कतर में 10 हजार की कमाई मतलब इंडिया में कितने? सैलरी सुनकर नींद उड़ जाएगी

Salary in Qatar : हिंदुस्तान में नौकरी करते हुए अगर किसी को यह लगता है कि मेहनत के मुताबिक वेतन नहीं मिल रहा, तो वह विदेश जाने के बारे में सोचता है. इसी सिलसिले में, हमने कल कुवैत में 10 हजार की कमाई का हिसाब बताया था, कि हिंदुस्तान में वो कितनी होगी. उसी कड़ी में आज हम बात करेंगे कि कतर जैसी जगहों पर काम करने का ख्याल बहुत से लोगों के मन में आता है. तो कतर में 10 हजार की कमाई का हिंदुस्तान में क्या वैल्यू होगा. यहां भी कुवैती दिनार की तरह कतर रियाल हिंदुस्तानीयों के लिए आकर्षण का कारण है, लेकिन इसके साथ ही यहां काम करने का तरीका और लाइफस्टाइल भी अलग है.

कतर की करेंसी का गणित

image 57
गूगल स्क्रीनशॉट

कतर की करेंसी कतर रियाल (Qatar Riyal – QAR) का एक महत्वपूर्ण स्थान है. 1 कतर रियाल (QAR) की वर्तमान में वैल्यू लगभग ₹23.61 रुपये है (अप्रैल 2025 के अनुसार). अगर कोई वहां 10,000 कतर रियाल कमा रहा है, तो हिंदुस्तान में उसकी वैल्यू इस तरह होगी 10,000 QAR × ₹23.61 = ₹2,36,100 रुपये. अब सोचिए, कतर में 2.5 लाख रुपये महीने की कमाई कितनी बड़ी बात होगी! ये रकम सुनकर हर किसी का मन ललचाएगा. लेकिन, जैसे कुवैत की कमाई के साथ संघर्ष की कहानी है, वैसे ही कतर की कमाई में भी चुनौती है.

कमाई के पीछे की मेहनत

कतर में गर्मी का मौसम कुवैत से भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. वहां पर भी ज्यादातर लोग मैन्युअल काम, ड्राइविंग, कंस्ट्रक्शन और अन्य ऐसे श्रमिक कार्य करते हैं, जिन्हें घंटे भर धूप में काम करना पड़ता है. साथ ही, जीवन यापन के खर्चे, वीजा शुल्क, टिकट, और एजेंट की फीस जैसी अतिरिक्त चुनौतियां भी हैं.

क्यों लोग जाते हैं कतर?

हिंदुस्तान में बहुत से लोग मानते हैं कि विदेश में काम करके अपने परिवार का भला किया जा सकता है. बच्चों की अच्छी शिक्षा, खुद का घर, और भविष्य की स्थिरता की उम्मीद में लोग कतर जैसे देशों में काम करने के लिए जाते हैं. कतर में काम करने से कुछ हद तक ये सपने पूरे हो सकते हैं, बशर्ते कि सही जगह पर नौकरी हो और जीवनशैली का ध्यान रखा जाए.

Also Read: Salary in Kuwait: कुवैत में 10 हजार की कमाई मतलब इंडिया में कितने? हिसाब सुनकर नींद उड़ जाएगी

The post Salary in Qatar: कतर में 10 हजार की कमाई मतलब इंडिया में कितने? सैलरी सुनकर नींद उड़ जाएगी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top