Hot News

थर्रा जाएगा दुश्मन! DRDO ने बनाया ऐसा लेजर हथियार, देखें वीडियो

DRDO Laser Based Weapon System: हिंदुस्तान ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी छलांग लगाई है. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 30 किलोवाट का शक्तिशाली लेजर हथियार विकसित किया है. जो हवा में उड़ते ड्रोन, मिसाइल, हेलीकॉप्टर जैसे खतरों को कुछ ही सेकंड में खत्म करने में सक्षम है. इस तकनीक के साथ हिंदुस्तान अब उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिनके पास अत्याधुनिक लेजर हथियार हैं जैसे अमेरिका, चीन और रूस.

क्या है यह लेजर हथियार?

DRDO द्वारा विकसित यह लेजर हथियार 5 किलोमीटर की दूरी तक दुश्मन के टारगेट को पहचान कर उसे नष्ट कर सकता है. यह सिस्टम न केवल शत्रु की मिसाइलें और ड्रोन गिरा सकता है, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में भी कारगर है – यह दुश्मन के कम्युनिकेशन सिस्टम और सैटेलाइट सिग्नल को भी जाम करने की क्षमता रखता है.

हिंदुस्तान की बड़ी सफलता

DRDO प्रमुख डॉ. समीर वी. कामत ने इसे “शुरुआत भर” बताया और कहा कि यह सफलता कई अनुसंधान संस्थानों, इंडस्ट्री और शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से हासिल की गई है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान अब हाई-एनर्जी माइक्रोवेव और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स जैसे हथियारों पर भी काम कर रहा है, जो देश को भविष्य की ‘स्टार वॉर्स’ जैसी क्षमताओं से लैस करेंगे.

क्या है इसकी खासियत?

360 डिग्री सेंसर हर दिशा से खतरे को पहचानने की क्षमता।
तेज़ तैनाती इसे हवाई जहाज, ट्रेन, सड़क या समुद्र के ज़रिए कहीं भी जल्दी से पहुंचाया जा सकता है. लचीला डिज़ाइन इसे सेना की अलग-अलग जरूरतों के अनुसार आसानी से ढाला जा सकता है. इसके अलावा दोहरी क्षमता यह जमीन और समुद्र दोनों क्षेत्रों में इस्तेमाल के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें.. Earthquake in Afghanistan: भूकंप से फिर हिली राजधानी दिल्ली, अफगानिस्तान रहा केंद्र

यह भी पढ़ें.. Heavy Rain Alert: बारिश का फिर दिखेगा कोहराम, इन राज्यों में अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें.. Murshidabad Violence : बांग्लादेश चाहता है हिंदुस्तान में हिंसा फैले? मुर्शिदाबाद मामले में बड़ा खुलासा

The post थर्रा जाएगा दुश्मन! DRDO ने बनाया ऐसा लेजर हथियार, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top