Hot News

रांची में ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सोनिया और राहुल गांधी से जुड़ा है मामला

Congress Protest : नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर दर्ज हुए मामले के विरोध में आज कांग्रेस नेता रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के बहार विरोध प्रदर्शन करेंगे. दोपहर 12:30 बजे से कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विरोध प्रदर्शन शुरू होगा.

भाजपा कर रही ईडी का दुरूपयोग – राजेश ठाकुर

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा पर ईडी का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है. उन्होंने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर झूठा आरोप पत्र दाखिल करने की बात कही है. राजेश ठाकुर ने कहा, सोनिया गांधी और राहुल गांधी संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहें है. ऐसे में भाजपा ईडी का दुरूपयोग कर उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोप पत्र दाखिल

ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े 988 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रौदा और सुमन दुबे के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है. इस केस में ईडी का यह पहला चार्जशीट है. इस पर 25 अप्रैल 2025 अप्रैल को सुनवाई होगी. कोर्ट ने ईदी से केस की डायरी मांगी है.

इसे भी पढ़ें

16 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

Aaj Ka Mausam: रांची में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश, बिजली ठप, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

19 और 20 अप्रैल को रांची में एयर शो, कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों के लिए खास इंतजाम, देखिये पूरा शेड्यूल

The post रांची में ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सोनिया और राहुल गांधी से जुड़ा है मामला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top