Hot News

Bihar Weather: बिहार के कई शहरों में लगेगा रेडियो मीटर, समय से पहले मिल जायेगी ठनके की जानकारी

Bihar Weather: पटना. राजधानी पटना के मौसम विज्ञान केंद्र में अब बहुत जल्द ही रेडियो मीटर लगने जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि रेडियो मीटर हवा में तापमान और जल की मात्रा को मापता है. अभी हम पूरी तरह से सेटेलाइट पर निर्भर रहते हैं. रेडियो मीटर बारिश और हवा में नमी की मात्रा का सही से आकलन करता है और यह लगने से हमें पहले ही पता चल जाएगा की कितनी बारिश होगी.

3 महीने के अंदर यंत्र काम करने लगेगा

इसके साथ ही वर्षा का घनत्व का भी पता चलेगा. यही नहीं किस इलाके में भारी बारिश होगी, कहा हल्की बारिश होगी और कहा से बादल को लेकर हवा के साथ बारिश दूसरे जगह पर चली जाएगी. इसकी जानकारी भी पहले हो जाता है. मौसम विज्ञान केंद्र में यह रेडियो मीटर लगने जा रहा है. 3 महीने के अंदर यंत्र काम करने लगेगा.

लाइटनिंग सेंसर लगाए जा रहा है

इसके साथ ही हिंदुस्तान मौसम विभाग और इंडियन इंस्टीट्यूट ट्रॉपिकल में ट्रोपोलॉजी के सहयोग से भागलपुर, पूर्वी चंपारण और दरभंगा में लाइटनिंग सेंसर लगाए जा रहा है. एक सेंसर का रेडिएशन 500 किलोमीटर तक होगा. यानी इससे पूरे बिहार में ठनका कब गिरेगा. इसकी जानकारी मिल जाएगी. अभी गया में लाइटनिंग सेंसर काम कर रहा है.

Also Read: बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, हटेगा अतिक्रमण

The post Bihar Weather: बिहार के कई शहरों में लगेगा रेडियो मीटर, समय से पहले मिल जायेगी ठनके की जानकारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top