Hot News

Bobby Deol: ‘फिल्म इंडस्ट्री बहुत बनावटी…’, बड़े भाई की ‘जाट’ फ्लॉप होते बॉबी देओल ये क्या बोल गए?

Bobby Deol: बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा हैं. एक्टर्स ने कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं. हाल ही में उनके बड़े बेटे सनी देओल की ‘जाट’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस एक्शन ड्रामा का निर्देशन साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने किया. 10 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म का 8 दिनों में ही बंटाधार होते नजर आ रहा है. अब फिल्म के फ्लॉप होने के बीच सनी देओल के छोटे भाई बॉबी ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र ने कभी भी उन्हें स्टारकिड्स की पार्टी में नहीं जाने दिया क्योंकि उनका मानना था कि इंडस्ट्री बहुत बनावटी है.

क्यों स्टारकिड्स की पार्टी में नहीं जाने देते थे धर्मेंद्र?

इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में बॉबी देओल ने कहा, ‘जब भी स्टारकिड की बर्थडे पार्टी होती थी तो पापा हमें नहीं जाने देते थे. मेरा तो बहुत मन करता था जाने का. लेकिन उन्होंने हमेशा हमें पार्टी में जाने से रोका.’ एक्टर ने आगे इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा, ‘मैं सच में ऐसी पार्टी में जाना चाहता था. मैं तो ज्यादा नहीं सोचता था. मगर पापा ने हमें कभी फिल्म इंडस्ट्री में घुलने मिलने नहीं दिया. क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री बहुत बनावटी है.’

एनिमल एक्टर ने आगे बताया, ‘वह चाहते थे कि हमें बनावटीपन से दूर रखा जाए. ऐसे में वह हमेशा हमको किसी भी पार्टी में जाने से रोक देते थे. धीरे धीरे ये आदत बन गई और हम ज्यादा पार्टी में शरीक नहीं होते.’

कैसा है देओल परिहार का माहौल?

बॉबी देओल ने अपने परिवार के माहौल के बारे में बताया कि उनके परिवार का माहौल बिल्कुल भी फिल्मी नहीं है. उन्होंने कहा, “हम कभी फिल्म इंडस्ट्री से खास इंप्रेस नहीं हुए. मैंने बस ये देखा कि लोगों ने मेरे पापा को बहुत प्यार दिया. चाहे मैं सेट पर जाऊं या घर के बाहर लोगों की भीड़ देखूं, हर बार मैं हैरान रह जाता था.”

बॉबी देओल का वर्कफ्रंट

बॉबी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्दी ही तेलुगू फिल्म ‘हरवीरा मल्लू पार्ट 1’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में पवन कल्याण भी लीड रोल में हैं. तो वहीं, नोरा फतेही और नरगिस फाखरी जैसे कलाकार भी शामिल हैं. इसके अलावा वह आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर ‘अल्फा’ में भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे.

यह भी पढ़े: Jaat Worldwide Box Office Collection: ‘जाट’ दुनियाभर में हिट हुई या फ्लॉप ? जानें 7वें दिन का कलेक्शन

The post Bobby Deol: ‘फिल्म इंडस्ट्री बहुत बनावटी…’, बड़े भाई की ‘जाट’ फ्लॉप होते बॉबी देओल ये क्या बोल गए? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top