Hot News

Bihar Crime: भोजपुर में बीच रोड पर मारी बैक टू बैक 6 गोली, गाय खरीदने जा रहे व्यक्ति का सरेआम मर्डर

Bihar Crime: आरा. बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों ने गुरुवार को बीच रास्ते पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. आरा में हथियारबंद अपराधियों ने ऑटो से गाय खरीदने जा रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने ऑटो से जा रहे व्यक्ति को एक के बाद एक कुल छह गोलियां मारी हैं. हमलावर पांच -छह की संख्या में थे. गोली मारने के बाद सभी फायरिंग करते हुए फरार हो गए. घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

चल रहा था गांव के युवकों से विवाद

घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरा नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर गांव के निवासी वकील यादव का पुत्र 19 वर्षीय गोलू कुमार की गांव के लड़के से कुछ दिनों पूर्व विवाद हुआ था. गुरुवार को गोलू कुमार ऑटो से दो लाख रुपए लेकर गाय खरीदने गड़हनी पशु मेला जा रहा था. इसी दौरान बदमाशों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. ऑटो सवार को 6 गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. गालू के शरीर में एक गोली बाएं साइड सिर, एक पीछे, एक गोली बाएं साइड कंधे पर, दाएं साइड कमर एवं पेट सहित कुछ 6 जगहों पर लगी है. स्थानीय लोगों ने फायरिंग की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है. मृतक अपने के भाई दीपक एवं एक बहन प्रियांशु से बड़ा था.

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. इस दौरान सदर एएसपी परिचय कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. करीब चार-पांच महीने पहले भी युवक के साथ मारपीट हुई थी. पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है. मृतक के स्वजन मनीष कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के लड़के से युवक की मारपीट हुई थी, जिसके बाद उनके द्वारा गोलू समेत दो लड़कों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई थी. इस बात को लेकर गोलू अक्सर उन लोगों से केस खत्म करने की बात बोलता था. इस बात को लेकर बुधवार की देर शाम उन लोगों से झगड़ा भी हुआ था. झगड़े के दौरान गोली मारने की धमकी भी दी गई थी.

Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान

The post Bihar Crime: भोजपुर में बीच रोड पर मारी बैक टू बैक 6 गोली, गाय खरीदने जा रहे व्यक्ति का सरेआम मर्डर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top