Hot News

Bengal Violence: ‘ममता बनर्जी में ममता नहीं क्रूरता है’, केंद्रीय मंत्री राय बोले- जघन्य अपराध कर रही बंगाल सीएम

Bengal Violence: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पटना में पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून की आड़ में भड़की हिंसा और हिंदुओं के पलायन पर निशाना साधते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम ही ममता है, उनमें कोई ममता नहीं है, क्रूरता है. पश्चिम बंगाल में जो कुछ हो रहा है, उसके सारे कारण की जड़ ममता बनर्जी हैं. वे तुष्टिकरण की नीति के तहत बिल्कुल ही सत्ता और वोट की खातिर यह जघन्य अपराध कर रही हैं. वहां जो हो रहा है, वह ममता बनर्जी के कारण हो रहा है.”

सीएम नीतीश पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री

नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश कुमार ही अगले मुख्यमंत्री होंगे, कहीं दिक्कत नहीं है. ममता बनर्जी के नीतीश कुमार और नायडू पर सत्ता की नेतृत्व करने वाले बयान को लेकर नित्यानंद राय ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के साथ चलने वाले और 2047 तक हिंदुस्तान को विकसित देश बनाने वाले एनडीए के साथ हैं, जिन्हें ‘हिंदुस्तान तेरी जय हो, विजय हो’ यह गूंज पसंद है और जो विकास चाहते हैं, वैसे लोग एनडीए में हैं और वैसे परिवारवादी लोग, जो तुष्टिकरण करने वाले हैं, उधर हैं, जो समाज और देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

महागठबंधन की बैठक पर क्या बोले राय

पटना में महागठबंधन की बैठक को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह घमंडिया अलायंस की बैठक है और वहां राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस में जोरदार टकराव है. बैठक में तेजस्वी यादव जहां घोर भ्रष्टाचारी और परिवारवादी विचारों का नेतृत्व कर रहे हैं, वहीं कन्हैया कुमार, जिसे कांग्रेस आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है, वह हिंदुस्तान के टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरदार हैं.

उन्होंने कहा कि इन दोनों को बिहार की जनता अच्छी तरह से पहचानती है और दोनों की निगाह कुर्सी पर है. इन दोनों में सत्ता में बैठने को लेकर कुश्ती चल रही है. जनता सबको जान चुकी है और एनडीए को स्वीकार चुकी है.

इसे भी पढ़ें: पटना DM ने सभी होटलों के जांच का दिया निर्देश, फिर सूची होगी तैयार, जानें मामला

The post Bengal Violence: ‘ममता बनर्जी में ममता नहीं क्रूरता है’, केंद्रीय मंत्री राय बोले- जघन्य अपराध कर रही बंगाल सीएम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top