Hot News

Chilli Garlic Noodles: रेस्टोरेंट के स्वाद को भूल जाएंगे अगर इस तरह से बनाएंगे नूडल्स

Chilli Garlic Noodles: बच्चों को नूडल्स बहुत पसंद आते हैं मगर एक ही तरह के नूडल्स को बार-बार खाने के बाद शिशु भी बोर हो जाते हैं. अगर आप भी नूडल्स के फ्लेवर में कुछ बदलाव चाहते हैं तो आप इस चिली गार्लिक नूडल्स को घर पर ट्राई जरूर करें. इस नूडल का फ्लेवर बिल्कुल अलग है.

चिली गार्लिक नूडल्स के लिए सामग्री (Ingredients for Chilli Garlic Noodles)

  • नूडल्स- 2 पैकेट लगभग 200 ग्राम 
  • लहसुन- 1 पूरा बारीक कटा हुआ 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ 
  • हरा प्याज- 1 कटा हुआ 
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • शिमला मिर्च- 1 बारीक कटा हुआ 
  • गाजर- 1 बारीक कटा हुआ 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • हरा चिली सॉस- 1 बड़ा चम्मच 
  • सोया सॉस- 1 चम्मच 
  • विनेगर- आधा छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च- 1 चम्मच 
  • चीनी- चुटकीभर 
  • मिर्च-1 बारीक कटा हुआ

रेसिपी से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Dahi Ke Sholay: ब्रेड और दही से बनी ये रेसिपी है लाजवाब, बन जाएगा सबका फेवरेट स्नैक

यह भी पढ़ें: Amritsari Chole Recipe: इस बैसाखी पर बनाएं ये स्पेशल छोले, स्वाद ऐसा की भूले न भुलाए

चिली गार्लिक नूडल्स बनाने की विधि (Recipe of Chilli Garlic Noodles) 

  • सबसे पहले एक बर्तन में पानी को गरम करें. जब पानी में तेज उबाल आ जाए तब इसमें एक चम्मच नमक डाल दें. अब इसमें आप नूडल को डालकर पकाएं. जब नूडल अच्छे से पक कर सॉफ्ट हो जाए तब इसे निकाल लें और पानी से अलग कर के छन दें. नूडल्स को एक से दो बार ठंडे पानी से धो लें. 
  • अब एक कढ़ाई में तेल को डाल दें और आंच को तेज रखें. अब इसमें पूरा कटा हुआ लहसुन को डालें. लहसुन को कम न करें नहीं तो स्वाद अच्छा नहीं आएगा. हरे प्याज का सफेद हिस्सा भी डाल दें. अब इसमें प्याज, अदरक और हरी मिर्च को भी डाल दें. 
  • इन्हें कुछ देर के लिए भूनें. आंच को तेज रखें. अब इसमें कटी हुई शिमला मिर्च और गाजर को डाल कर लगातार चलाते रहें.
  • जब सब्जी अच्छे से पक जाए तब इसमें नूडल्स को डाल दें. इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, विनेगर और नमक को डाल दें. नमक डालने में ध्यान रखें क्योंकि नूडल में भी शुरुआत में नमक डाला गया है. इसमें थोड़ा सा चीनी डालकर टेस्ट को बैलेंस करें.
  • अब इसे अच्छे से मिक्स करें. इसमें आप काली मिर्च का पाउडर डालें और हरे प्याज को भी अंत में डाल दें.
  • आपका चिली गार्लिक नूडल तैयार है. 

यह भी पढ़ें:  Shikanji Recipe: गर्मी में रहे रिफ्रेश, हर घूंट में होगा ताजगी का एहसास इस रेसिपी के साथ

यह भी पढ़ें: Mango Recipe: एक ग्लास में पाएं स्वाद का ठंडक का मेल, ट्राई करें गर्मियों की हिट रेसिपी

The post Chilli Garlic Noodles: रेस्टोरेंट के स्वाद को भूल जाएंगे अगर इस तरह से बनाएंगे नूडल्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top