Hot News

Bihar News: रोहतास में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हत्या की खबर सुनकर मां की हार्ट अटैक से मौत

Bihar News: रोहतास में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. इस घटना की सूचना मिलते ही युवक की मां ने भी गुरुवार को दम तोड़ दिया. यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदन शहीद पहाड़ी की है. मृतक की पहचान सासाराम के आलमगंज के घोसीयान मोहल्ला निवासी मजनू गद्दी के रूप में हुई है. मृतक युवक मकान में टाइल्स-मार्बल लगाने का काम करता था.

हत्या के बाद इलाके में हड़कंप

युवक की हत्या की समाचार मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गयी. आक्रोशित लोगों ने शव को घटनास्थल के पास रखकर ओल्ड जीटी रोड से एनएच की ओर जाने वाले रास्ते को जाम कर दिया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रोहतास एसपी रौशन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह मामला को शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

हत्या को दुर्घटना बताने की कोशिश

हत्या के बाद इस घटना को एक सामान्य दुर्घटना के रूप में दिखाने की कोशिश की गई थी, लेकिन जब एसपी रौशन कुमार ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की तो पता चला कि मजनू गद्दी की गोली मारकर हत्या की गई है. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. हत्या के पीछे की वजह क्या है यह पता नहीं चला है.

क्या कहते हैं युवक के परिजन?

मृतक मजनू गद्दी के चचेरे भाई पप्पू गद्दी ने मीडिया को बताया कि वह (मजनू) काफी मेहनती था. उसका किसी से कोई विवाद नहीं था. हाल के दिनों में कुछ लोगों से उसका अनबन हुआ था. पप्पू ने आरोप लगाया कि आपसी रंजिश के चलते ही मजनू की हत्या की गई है. इधर, एसपी रौशन कुमार ने कहा कि पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

Also Read: भागलपुर सदर अस्पताल में पीजी के समकक्ष डीएनबी कोर्स होगा शुरू, डॉक्टर बनने के लिए ले सकेंगे एडमिशन

The post Bihar News: रोहतास में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हत्या की समाचार सुनकर मां की हार्ट अटैक से मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top