Hot News

Ranchi News : 26 अप्रैल को फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज

रांची. मौसम का मिजाज 26 अप्रैल को फिर बदल सकता है. 25 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा. तापमान चढ़ेगा. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 25 अप्रैल तक राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है. रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेसि के आसपास रहा. राज्य में सबसे अधिक गर्मी डालटनगंज में रही. वहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेसि रिकाॅर्ड किया गया. गढ़वा का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेसि के आसपास रहा. वहीं, संताल परगना के कई जिलों का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेसि के आसपास रहा.

कई हिस्सों में हो सकती है बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार, 26 अप्रैल को मौसम का मिजाज बदलने से राज्य के कई हिस्सों में गर्जन व तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेसि से पार हो गया है. राजधानी का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेसि के करीब रहा. वहीं, चाईबासा का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेसि के आसपास रिकाॅर्ड किया गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Ranchi News : 26 अप्रैल को फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top