Hot News

सिंगबोंगा की स्तुति से बढ़ती है भक्ति व श्रद्धा : धर्मगुरु

बिरबांकी शाखा का स्थापना दिवस सह सरना धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

प्रतिनिधि, खूंटी

अड़की प्रखंड के बिरबंकी में रविवार को बिरबांकी शाखा का स्थापना दिवस सह सरना धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गयी. इस अवसर पर धर्मगुरु धीरजु मुंडा, धर्मगुरु बुधराम सिंह मुंडा और सोमा मुंडा की अगुवाई में सरना स्थल में भगवान सिंगबोंगा की पूजा-पाठ कर सुख, शांति और खुशहाली की कामना की गयी. मुख्य अथिति धर्मगुरु बहन कमले उरांव ने कहा कि सिंगबोंगा की स्तुति से आत्मा में भक्ति व श्रद्धा बढ़ती है. समाज में प्रेम व भाईचारा की भावना पनपती है. कहा कि भगवान के सामने सब बराबर हैं जिससे सबको समान कृपा मिलती है. हमें सदा धर्म के रास्ते पर चलना चाहिए. धर्मगुरु बगरय मुंडा ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने जिस समृद्ध समाज की कल्पना की, वह आज भी अधूरी है. उन्होंने समृद्ध समाज के लिए सामाजिक भेद-भाव, रुढ़िवादी सोच तथा धार्मिक-सामाजिक कुरीतियों को त्यागने का अह्वान किया था. आज हम उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर सरना समाज में व्याप्त बुराई, अन्याय, अत्याचार व सामाजिक कुप्रथाओं को दूर कर खुशहाल समाज के लिए काम कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में धर्मगुरु सोमा कंडीर, लुकीन मुंडा, मनीराम पहान, मथुरा कंडीर, बिरसा कंडीर, सुभासिनी पुर्ती, मंगा ओड़ेया, मंगल सिंह मुंडा, दुर्गा कच्छप, विश्राम टुटी, रमण टुटी, सुमित गुड़िया, दुलारी बारला, करमु हेंबरोम आदि ने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम में अड़की, बुंडू, दलभंगा, तपकारा, खूंटी, मुरहू, बंदगांव आदि कई जगहों के सरना धर्मावलंबी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सिंगबोंगा की स्तुति से बढ़ती है भक्ति व श्रद्धा : धर्मगुरु appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top