Hot News

Road Accident : बारात से लौट रही कार को हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 4 गंभीर

Road Accident in Palamu| पलामू, चंद्रशेखर सिंह : पलामू जिले में बारात से लौट रही एक कार को हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी. इसमें कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. मृतक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र रामगढ़ के गांव के सत्येंद्र यादव उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है. घटना सोमवार सुबह 5 बजे की बतायी जाती है. कार में 5 लोग सवार थे. सभी बारात से लौट रहे थे.

NH98 पर हाइवा ने कार को मारी टक्कर

इसी क्रम में मेदिनीनगर-औरंगाबद मुख्य पथ कंडा में एनएच 98 पर हाइवा ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही कार मालिक की मौत हो गयी. कार में सवार में 4 लोग गंभीर रूप घायल हो गये. ग्रामीणों और नावाबाजार पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया गया. घटना के बाद कार मालिक सत्येंद्र करीब एक घंटा तक कार में फंसा रहा. क्रेन की मदद से शव को कार से निकाला गया.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा के रमकंडा से लौट रही थी बारात

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है. सभी घायल खोडही गांव के रहने हैं. मृतक कार मालिक सत्येंद्र यादव छतरपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ का रहने वाला था. वह खोडही गांव के लाल मोहन यादव के पुत्र की बारात गढ़वा जिले के रमकंडा गया था. घटना सोमवार की सुबह वापसी में हुईं. सत्येंद्र यादव स्वयं कार चला रहा था. दुर्घटना के बाद ड्राइवर हाइवा लेकर फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 21 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें

Jharkhand Weather Today: बढ़ने लगा झारखंड का तापमान, कैसा रहेगा आज का मौसम

मिलिए IAS रविशंकर शुक्ला से, प्रधानमंत्री मोदी कल दिल्ली में करेंगे संम्मानित

The post Road Accident : बारात से लौट रही कार को हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 4 गंभीर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top