अरवल. पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत 35 लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल सुपुर्द किया गया. एसपी इमामुल हक मैगनु के द्वारा कार्यालय कक्ष में गुरुवार को जिला के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल फोन सुपुर्द किया गया. इस संबंध में एसपी ने बताया कि इसके पूर्व में भी जिला के पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत 181 लोगों को मोबाइल फोन सुपुर्द किया जा चुका है. इस अवसर पर उन्होंने बताया कि स्वामित्व का सत्यापन कर मोबाइल फोन लौटी गयी है, इससे उनके चेहरे पर खोया हुआ मुस्कान लौट गयी है. उन्होंने अपील किया है कि मोबाइल खो जाने पर पुलिस द्वारा जारी ऐप पर अपना खुद से कम्प्लेन दर्ज कर उसकी प्राप्ति रसीद अपने निकटतम थाने में जमा कर दें, ताकि आपका फोन पुलिस प्रशासन द्वारा खोज कर आपको सुपुर्द किया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Jehanabad : 35 लोगों को लौटाया गया मोबाइल appeared first on Naya Vichar.

