Video : पाकिस्तान के क्लाइमेट चेंज मिनिस्टर ने कहा कि सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के हिस्से के पानी पर दावा करने या उसे छीनने की कोशिश करने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच पानी को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है. दरअसल, 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान ने सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को स्थगित रखने का फैसला किया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच विवाद और गहरा गया है.
पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदुस्तान को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि यदि सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के जल अधिकारों को नुकसान पहुंचाने या उसके हिस्से का पानी रोकने का प्रयास किया गया, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. वहीं, क्लाइमेट चेंज मिनिस्टर मलिक ने कहा कि पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री के हाथ में पानी का नल है. वह कह रहे हैं कि पाकिस्तान में एक बूंद पानी भी नहीं जाने देंगे. पाकिस्तानी अखबार Dawn के मुताबिक, मलिक ने हिंदुस्तान पर सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के हिस्से के पानी को रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए यह कमेंट किया. देखें मलिक ने क्या कहा.
پاکستان پہلے ہی واضح کر چکا ہے کہ اگر کسی نے ہمارے پانی پر ہاتھ ڈالنے کی کوشش کی تو اسے بھرپور جواب دیا جائے گا
ہم دوٹوک اعلان کر چکے ہیں کہ جو ہمارے پانی پر ہاتھ ڈالے گا ہم وہ ہاتھ کاٹ دیں گے
ہم نے پہلے ہوا میں پکڑ کر ٹھوکا ہے اب نیچے سے بھی ٹھوکیں گے ۔ مصدق ملک pic.twitter.com/l4q4XfmpsN
— Kippsam Malik (@KeepsamM) June 29, 2026
The post Video: ‘जो पानी रोकेगा, उसके हाथ काट देंगे’, सिंधु जल को लेकर पाकिस्तान की हिंदुस्तान को धमकी appeared first on Naya Vichar.

