Hot News

नवजात को जन्म देकर महिला की मौत , डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल में तोड़फोड़,घायल हुआ गार्ड 

नया विचार समस्तीपुर–  समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में डिलीवरी के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतका की पहचान कल्याणपुर वार्ड निवासी मोहम्मद आरिफ अंसारी की पत्नी जीनत परवीन (28 वर्ष) के रूप में हुई है। 25 अप्रैल की शाम स्त्री को प्रसव पीड़ा के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। देर रात सफल डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे थे, लेकिन 26 अप्रैल की सुबह स्त्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे सदर अस्पताल ले जाने के बजाय निजी अस्पताल ले गए, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़, गार्ड जख्मी

स्त्री की मौत से आक्रोशित परिजनों ने कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड देवेंद्र राम जख्मी हो गया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया और डॉक्टरों पर लापरवाही तथा एएनएम पर दलाली का आरोप लगाया। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहा। बाद में कल्याणपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार के समझाने-बुझाने के बाद जाम हटाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के आवेदन देने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

तीन छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

मृतका के दो शिशु हैं और वह तीसरे शिशु की मां बनी थी। स्त्री का पति मोहम्मद आरिफ अंसारी प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। अब तीन छोटे बच्चों के पालन-पोषण की चिंता परिवार के सामने बड़ी चुनौती बन गई है।

चिकित्सक बोले- जच्चा-बच्चा सुरक्षित थे, निजी अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद हैदर अली ने बताया कि जीनत परवीन को 25 अप्रैल की शाम भर्ती किया गया था। रात में डिलीवरी सफलतापूर्वक करवाई गई थी। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित थे। सुबह तबीयत बिगड़ने पर स्त्री को रेफर किया गया था। परिजन उसे सदर अस्पताल न ले जाकर निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top