Hot News

डॉक्टर रोज केरकेट्टा को दी गयी श्रद्धांजलि

सिमडेगा. रविवार की शाम पांच बजे प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन की तरफ से फाउंडेशन की अध्यक्ष ग्लोरिया सोरेंग के सोनारटोली आवास में देश की सुप्रसिद्ध साहित्यकार कवियत्री डॉक्टर रोज केरकेट्टा को श्रद्धांजलि दी. इसमें काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग और उनके पारिवारिक सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम में उनकी जीवनी और कार्य क्षेत्र के बारे में जानकारी दी गयी. इंदुमती सोरेंग ने कहा कि उनका सारा जीवन समाज के लिए समर्पित था. उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन की ट्रस्टी अलीशा टेटे ने कहा अगर डॉक्टर रोज केरकेट्टा नहीं होती, तो झारखंड में खड़िया भाषा की पढ़ाई नहीं होती. उन्होंने खड़िया भाषा को जनजातीय विभाग में एक पहचान दी.

सर्पदंश से युवक गंभीर

कुरडेग. थाना क्षेत्र के भाईमुंडा में रविवार को युवक को सांप के डंस लिया. नीरोज कुजूर टुकुपानी निवासी अपने मामा घर जा रहा था. इस क्रम में भाई मुंडा के नजदीक रास्ते में नाग सांप पैर के नीचे दब गया. इस क्रम में सांप उसके पैर में डंस लिया. इसके बाद परिजन उसे कुरडेग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये, जहां डॉ अभिनव विहान द्वारा उपचार किया गया. समाचार लिखे जाने तक घायल युवक खतरे से बाहर था.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post डॉक्टर रोज केरकेट्टा को दी गयी श्रद्धांजलि appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top