PSL 2025 Mohammad Amir Celebration on Babar Azam Wicket: पाकिस्तान सुपर लीग में रविवार को पेशावर जाल्मी और क्वेटा ग्लेडियेटर्स के बीच 17वां मैच स्पोर्ट्सा गया. इस मैच में फिर एकबार बाबर आजम ने निराश किया. वे तीसरे ओवर में ही मोहम्मद आमिर की गेंद पर एलबीडब्लू आउट हो गए. उन्होंने मात्र 12 रन बनाए. इसी सीजन में वे दूसरी बार आमिर का शिकार बने. पिछली बार जब दोनों टीमें आमने सामने थीं, तब भी आमिर ने बाबर आजम को आउट किया था. हालांकि इस बार बाबर का विकेट लेने के बाद आमिर का सेलीब्रेशन काफी सुर्खियां बटोर रहा है.
पेशावर के लिए बाबर आजम और सैम अयूब ने पारी की शुरुआत की, लेकिन दोनों ज्यादा देर तक टिक नहीं सके. अयूब का खराब फॉर्म जारी रहा और वह दूसरे ओवर में फहीम अशरफ की गेंद पर पांच रन बनाकर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए, जबकि बाबर आजम तीसरे ओवर में मोहम्मद आमिर की गेंद पर 12 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए. आमिर ने जैसे ही बाबर का विकेट लिया, उन्होंने मैदान पर दौड़ लगा दी और भागते-भागते क्वेटा ग्लैडियेटर्स के मेंटर विवियन रिचर्ड्स की ओर इशारा किया.
𝐀𝐦𝐢𝐫 𝐯𝐬 𝐁𝐚𝐛𝐚𝐫#HBLPSLX I #ApnaXHai I #QGvPZ pic.twitter.com/rzBhx1gSXS
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) April 27, 2025
आमिर का इशारा कुछ-कुछ पुष्पा स्टाइल से मिलता जुलता रहा. उन्होंने पहले गर्दन के नीचे हाथ फेरा, उसके बाद हाथ से बम फूटने का इशारा किया. आमिर मानों यह कह रहे हों कि बाबर आजम एक फूला हुआ गुब्बारा है, जो आम गेंद पर ही आउट हो गया. आमिर के जश्न पर रिचर्ड्स ने उन्हें शांत रहने की सलाह दी. हालांकि यह सेलीब्रेशन काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है. Vivian Richards Calming Down Mohammad Amir.
What’s the temperature again? 🥵#HBLPSLX I #ApnaXHai I #QGvPZ pic.twitter.com/xcwq93q8sS
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) April 27, 2025
वहीं मैच की बात करें तो जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर क्वेटा को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. क्वेटा की ओर से सउद शकील (26 गेंदों पर 32 रन) और फिन एलेन (16 गेंदों पर 31 रन) ने केवल 4.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़ दिए. राइली रूसो, कुसल मेंडिस और मार्क चैपमैन ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन कोई भी बड़ा स्कोर नहीं बना सका और क्वेटा ने अपनी पारी 178/7 पर समाप्त की. इस दौरान क्वेटा पीएसएल इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई, जिसके टॉप-5 बल्लेबाज़ों ने एक ही पारी में 25 से ज्यादा रन बनाए.
इसके जवाब में पेशावर जाल्मी ने ठीक ठाक शुरुआत की. लेकिन बाबर के आउट होने के बाद पेशावर की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और उनका पांचवां विकेट सिर्फ 50 रन पर आठवें ओवर में गिर गया. उनकी पूरी टीम मात्र 15.2 ओवर में ही 114 रन बनाकर आउट हो गई. क्वेटा की ओर से फहीम अशरफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके.
‘मैं गारंटी ले सकता हूं…’, ऋषभ पंत पर जहीर खान का भरोसा कायम, हार के बाद कह दी बड़ी बात
मुंबई इंडियंस का महारिकॉर्ड, IPL इतिहास में हासिल किया ये बड़ा मुकाम, CSK-RCB तक छूट गए पीछे
‘मेरे भाई का…’ IPL में ड्रीम डेब्यू के बाद बोले कॉर्बिन बॉश, PSL छोड़ जॉइन किया था मुंबई इंडियंस
The post फूला हुआ गुब्बारा है बाबर आजम! मो. आमिर ने विकेट लेकर मनाया ऐसा जश्न, शांत कराते रहे विवियन रिचर्ड्स appeared first on Naya Vichar.

