Hot News

Jewelers in Bihar: सोना कितना सोना है! बिहार के केवल चार फीसदी ज्वेलर्स के पास हॉलमार्किंग का लाइसेंस

Jewelers in Bihar: सुबोध रंजन, पटना. बिहार के 15 जिलों में गहने पर हॉलमार्किंग लाइसेंस जल्द अनिवार्य होगा. इसकी तैयारी चल रही है. फिलवक्त सूबे के 23 जिलों में हॉलमार्किंग अनिवार्य हो चुकी है. केवल चार फीसदी ज्वेलर्स के पास ही हॉलमार्किंग का लाइसेंस है. हिंदुस्तानीय मानक ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार सूबे में एक लाख से अधिक छोटे- बड़े ज्वेलर्स है. इस तरह 96 फीसदी ज्वेलर्स बिना हॉलमार्क के गहने बेच रहे हैं. वहीं सूबे में हॉलमार्किंग सेंटर की संख्या 48 है. इनमें से पटना जिले में अकेले 12 हॉलमार्क सेंटर है.

अबतक 4219 ज्वेलर्स ने लिया लाइसेंस

एक जुलाई 2021 को सोने-चांदी के गहनों के लिए हॉलमार्किंग को अनिवार्य किया गया था. इतने वर्ष गुजर जाने के बाद अब तक 4219 ज्वेलर्स ने सोने व चांदी के लिए 601 ज्वेलर्स ने हॉलमार्किंग लाइसेंस हिंदुस्तानीय मानक ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय से लाइसेंस लिया है. अब तक सबसे अधिक लाइसेंस लेने वाले जिलों में पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, रोहतास, समस्तीपुर शामिल हैं. सबसे कम लाइसेंस लेने वाले जिलों में शिवहर, अरवल, जमुई, जहानाबाद, कैमूर शामिल हैं.

23 जिलों में हॉलमार्किंग अनिवार्य

बिहार में अब तक तीन चरणों में 23 जिलों में हॉलमार्किंग अनिवार्य की गयी है. पहले चरण में 13 जिले, दूसरे चरण में दो और तीसरे चरण में आठ जिलों में हॉलमार्किंग को अनिवार्य किया जा चुका है. चौथे चरण में 15 जिले अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, लखीसराय, शेखपुरा, शिवहर, सुपौल, वैशाली और पश्चिम चंपारण में हॉलमार्किंग अनिवार्य होनी है. मिली जानकारी के अनुसार 80 फीसदी ज्वेलर्स ने जीएसटी नंबर नहीं ले रखा है. इसके कारण वे बिना हॉलमार्क के सोने-चांदी के गहने बेच रहे हैं.

किन जिलों में कितने लाइसेंस लिये गये

औरंगाबाद – 123
बेगूसराय – 157
भागलपुर- 143
भोजपुर- 100
दरभंगा- 241
गया- 125
मुंगेर- 155
मुजफ्फरपुर – 285
नवादा- 135
नालंदा- 126
पटना- 888
रोहतास- 192
समस्तीपुर- 192
सारण- 168
सीतामढ़ी – 128
वैशाली- 105

सबसे कम लाइसेंस लेने वाला जिला

शिवहर- 4
अरवल – 5
जमुई- 14
जहानाबाद- 13
कैमूर- 17
किशनगंज- 22
सुपौल – 24
बांका- 28
अररिया- 34
पश्चिम चंपारण- 33
शेखपुरा- 34
बक्सर- 37

Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि

The post Jewelers in Bihar: सोना कितना सोना है! बिहार के केवल चार फीसदी ज्वेलर्स के पास हॉलमार्किंग का लाइसेंस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top