Hot News

गुमला में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 युवकों की मौत, सदर अस्पताल में दहाड़ें मारकर रोये परिजन

Road Accident in Gumla| गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला सदर थाना से 15 किलोमीटर दूर खरका गांव के मुख्य चौक के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ है. लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग पर हुए इस हादसे में 3 युवकों की मौत हो गयी. तीनों मृतक आपस में भाई हैं. मृतकों के नाम शिवचरण उरांव, रोहित उरांव और सतीश उरांव हैं. तीनों युवक एक ही मोटरसाईकिल पर सवार थे. ये सभी लोग चंदाली से घाघरा जा रहे थे. तभी खरका गांव के समीप अज्ञात गाड़ी ने उनकी बाईक को जोरदार टक्कर मार दी.

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ही तीनों की हो गयी मौत

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ही तीनों युवकों की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर टोटो थाना के एसआई इमानुएल घटनास्थल पहुंचे और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया.

Road Accident in Gumla News
दुर्घटना में मृत युवकों का फाइल फोटो.

चंदाली गांव में हुई है युवकों की बहन की शादी

घटना की सूचना परिजनों को भी दी गयी. सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. तीन शवों को देख सभी दहाड़ें मारकर रोने लगे. परिजनों ने बताया कि मृतकों की बहन की शादी चंदाली गांव में हुई है. तीनों युवकों के अलावा उनके परिजन मेहमानी के लिए आये थे.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चंदाली से घाघरा जा रहे थे युवक, तभी हुई दुर्घटना

इसके बाद तीनों युवक एक ही बाईक पर सवार होकर चंदाली से घाघरा जा रहे थे. तभी अज्ञात गाड़ी ने तीनों को ठोकर मार दी. गाड़ी चालक ठोकर मारने के बाद वहां से भाग गया. इधर, शव को जैसे ही गुमला सदर अस्पताल लाया गया, ग्रामीण और परिजन भी अस्पताल पहुंच गये. परिजनों का रो-रोकर बरा हाल है.

इसे भी पढ़ें

अवैध घुसपैठ का बेस कैंप बनता झारखंड, मुंबई में गिरफ्तार 13 बांग्लादेशी घुसपैठियों का क्या है साहिबगंज कनेक्शन?

Aaj Ka Mausam: बारिश के बाद झारखंड में गिरा तापमान, मौसम हुआ सुहाना

रिम्स निदेशक को हटाये जाने के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक, प्रशासन से मांगा जवाब

The post गुमला में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 युवकों की मौत, सदर अस्पताल में दहाड़ें मारकर रोये परिजन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top