Hot News

west singhbhum news: बोकना में टाटा स्टील के ट्रांसपोर्टिंग कार्य पर ग्रामीणों का विरोध

गुवा. नोवामुंडी में टाटा स्टील लिमिटेड के आयरन ओर (अयस्क) ट्रांसपोर्टिंग प्रोजेक्ट पर बोकना गांव के ग्रामीणों ने विरोध जताया है. आदिवासी बहुल गांव के लोगों ने टाटा स्टील लिमिटेड (विभाग-आयरन एंड माइंस) के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर ट्रांसपोर्टिंग कार्य तत्काल रोकने की मांग की है. ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामसभा की अनुमति के बिना खनिज ढुलाई कार्य शुरू किया गया है. पहले भी ट्रांसपोर्टिंग के दौरान सड़क दुर्घटना में गांव के लोग घायल हो चुके हैं. दुबारा ट्रक परिचालन बिना सुरक्षा उपायों के शुरू हुआ, तो बड़ी क्षति हो सकती है. ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी ने सुरक्षा मानक का पालन नहीं किया है. वहीं, ग्रामीणों को विश्वास में नहीं लिया है. ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामसभा की स्वीकृति के बिना ट्रांसपोर्टिंग शुरू की गयी, तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. ग्रामसभा की बैठक बुलाकर बहुमत से निर्णय लिया जाये. ग्रामीणों ने पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व अनुमंडल पदाधिकारी को भेजी है. पत्र पर ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं. इनमें मुगुंडू चाम्पिया, सुरेन्द्र गोप, एडवर्ड गोप, सुरेश सिंह, प्रेम चाम्पिया, चौधरी चाम्पिया आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post west singhbhum news: बोकना में टाटा स्टील के ट्रांसपोर्टिंग कार्य पर ग्रामीणों का विरोध appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top