Hot News

Numerology: प्यार में बार-बार धोखा खाते हैं इस मूलांक के लोग, तरसते हैं सच्ची मोहब्बत के लिए

Numerology: अंक ज्योतिष एक प्राचीन विद्या है, जो यह मानती है कि हमारी जन्म तिथि में हमारे जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी छिपी होती है. यह सिर्फ संख्याओं का स्पोर्ट्स नहीं, बल्कि एक गहन मार्गदर्शन है, जो हमारे स्वभाव, निर्णय लेने की क्षमता, रिश्तों और जीवन के लक्ष्य को स्पष्ट करता है. प्रत्येक व्यक्ति का मूलांक, जो 1 से 9 तक होता है, उसकी पहचान, गुण और संभावनाओं को उजागर करता है. अंक ज्योतिष हमें अपने भीतर की गहराई को समझने और आत्म-बोध की ओर अग्रसर होने का अवसर प्रदान करता है. इस आर्टिकल में आज उस मूलांक के लोगों की बात करने वाले हैं, जिन्हें प्यार में हमेशा धोखा ही खाते हैं.

ये है मूलांक

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनका जन्म किसी भी माह की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है. मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है, जिसे बुद्धि, संचार और व्यापार का प्रतीक माना जाता है. ऐसे व्यक्तियों में त्वरित सोचने की क्षमता, संवाद कौशल और लचीलापन होता है, जो उन्हें हर स्थिति में सहजता से निर्णय लेने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें- Numerology: समाज में खूब प्रतिष्ठा पाते हैं इस मूलांक के लोग, भरे रहते हैं आत्मविश्वास से

यह भी पढे़ें- Numerology: प्यार में अकेले पड़ जाते हैं इस मूलांक में जन्मे लोग, नहीं मिलती सच्ची मोहब्बत

व्यवसाय में होते हैं सफल

मूलांक 5 के लोग करियर में अत्यधिक सफल होते हैं. उनकी त्वरित सोच और चतुराई उन्हें व्यापार और व्यावसायिक क्षेत्रों में सफलता दिलाती है. वे जोखिम लेने से नहीं डरते और नए-नए कार्यों को करके बड़ा मुनाफा अर्जित करते हैं. इनकी निर्णय क्षमता और गतिशीलता उन्हें हर क्षेत्र में उत्कृष्ट बनाने में मदद करती है.

संवाद करने में कौशल

मूलांक 5 के लोगों की बुद्धिमानी और विश्लेषणात्मक सोच उन्हें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता दिलाती है. इनका तीव्र ज्ञान और प्रभावशाली संवाद कौशल समाज में उन्हें एक अलग पहचान दिलाने में सहायक होता है. ये लोग अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं और ज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी रहते हैं.

प्रेम संबंधों में नाकाम

मूलांक 5 के लोगों के प्रेम संबंधों में अक्सर स्थिरता की कमी देखी जाती है. इनके रिश्ते आमतौर पर अधिक समय तक नहीं टिकते, क्योंकि ये जल्दी ऊब जाते हैं या परिस्थितिवश संबंध टूट जाते हैं. इन्हें सच्चा प्रेम पाने में समय लग सकता है. हालांकि, ब्रेकअप के बाद ये जल्दी संभल जाते हैं और नए रिश्ते में प्रवेश कर लेते हैं.

यह भी पढ़ें- Numerology: हर उलझन का हल निकालने वाले ‘चाचा चौधरी टाइप’ होते हैं इस मूलांक के लोग

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Numerology: प्यार में बार-बार धोखा खाते हैं इस मूलांक के लोग, तरसते हैं सच्ची मोहब्बत के लिए appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top