Hot News

खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, ‘जतवा के दांतवा’ में किया जबरदस्त डांस

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के टॉप एक्टर-सिंगर खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने के साथ लोगों को खुश करने आ गए है. हर महीने खेसारी अपने कई गाने रिलीज करते है, जो रिलीज होते ही वायरल हो जाते है. फैंस को उनके नए गाने के लिए ज्यादा इंतजार भी नहीं करना होता है. इसी के साथ 28 अप्रैल को ‘Aapan Tune’ नामक यूट्यूब चैनल पर ‘जतवा के दांतवा’ गाने को रिलीज किया गया है. गाने में खेसारी और प्रिया रघुवंशी जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे है. उनकी एनर्जी को देख फैंस अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पा रहे है.

‘खेसारी लाल यादव जलवा पैदा करते है’

गाने में प्रिया रघुवंशी एक गांव के घर में मिट्टी के चूल्हे पर गुस्से से खाना बनती है और खेसारी उन्हें खाने को लेकर शिकायत करते हुए नजर आ रहे है. नोकझोंक के बाद खेसारी और प्रिया जबरदस्त डांस करते है. साड़ी में प्रिया रघुवंशी बहुत ही अच्छी दिखती है और काले कपड़े में खेसारी बहुत डैशिंग नजर आते है. खाने के थीम पर बनाया गया यह गाना कॉमेडी से भरपूर है. प्रिया और खेसारी के मूव्स और उनके एक्सप्रेशन बहुत ही मजेदार है. कई फैंस ने गाने के कमेंट में लिखा, ‘खेसारी लाल यादव अपने गाने से जलवा पैदा करते है.’

एक दिन में 10 लाख से ज्यादा मिले है व्यूज

आपको बता दें, खेसारी लाल यादव ने प्रिया रघुवंशी में स्क्रीन शेयर किया है और शिल्पी राज और खेसारी ने इस गाने को गाया है. गाने का लिरिक्स अभिषेक भोजपुरिया ने लिखा है. इसका म्यूजिक आर्य शर्मा और पप्पू प्रेमी ने कंपोज़ किया है. डायरेक्टर पवन पाल की ओर से इस गाने को शूट किया गया है. एक दिन में इस गाने को 10 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है और इसका व्यूज लगातार बढ़ता जा रहा है.

ये भी पढ़ें: डर से कांपने लगेंगे जब देखेंगे ओटीटी की ये नंबर 1 वेब सीरीज, 8 एपिसोड में ही निकल जायेंगे पसीने

The post खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, ‘जतवा के दांतवा’ में किया जबरदस्त डांस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top